Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Ganesh Chaturthi |
  • Tariff War |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

हेमंत सोरेन ने करीबी को बनाया मुख्यमंत्री, जानें कौन है ‘झारखंड टाइगर’ नाम से मशहूर चंपई

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jan 31, 2024 | 11:01 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

रांची: झारखंड (Jharkhand) में बड़ा सियासी हलचल मची हुई है। जमीन घोटाला मामले में जांच दायरे में आए हेमंत सोरेन को ईडी (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद झारखंड मुक्ति मोर्चा  (JMM)के विधायकों ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुन लिया है। वे झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। वर्तमान में चंपई झारखंड के कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री हैं। आइए जानते है कौन है झारखंड टाइगर नाम से मशहूर चंपई सोरेन। 

चंपई सोरेन कौन हैं? 

हेमंत सोरेन के करीबी मानें जानें वाले चंपई सोरेन सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता सिमल सोरेन खेती किसानी किया करते थे। सिमल सोरेन के  चार बच्चों में चंपई सबसे बड़े बेटे हैं। उन्होंने 10वीं क्लास तक पढ़ाई की है। चंपई का विवाह कम उम्र में ही मानको से कर दिया गया। उन्हें 4 बेटे और तीन बेटियां हैं।

‘झारखंड टाइगर’ नाम से मशहूर 

गौरतलब है कि जब बिहार से झारखंड राज्य बनाने की मांग उठने लगी। तब पूर्व सीएम शिबू सोरेन के साथ ही चंपई सोरेन भी इस आंदोलन में उतरे थे। जल्द ही उन्हे ‘झारखंड टाइगर’ के नाम से पहचान भी मिली। चंपई सोरेन ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत सरायकेला सीट से उपचुनाव में निर्दलीय विधायक बनकर की। विधायक बनाने के बाद फिर वे झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए थे।

हेमंत सोरेन सरकार में बने दोबारा मंत्री चंपई सोरेनबीजेपी नेता अर्जुन मुंडा की सरकार में भी मंत्री बने थे। तत्कालीन बीजेपी सरकार ने उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया था। चंपई 11 सितंबर 2010 से 18 जनवरी 2013 तक मंत्री रहे। इसके बाद राष्ट्रपति शासन लग गया था। इसके बाद वे हेमंत सोरेन की अगुवाई में बनी झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार मेंखाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, परिवहन मंत्री बने थे। वहीं, जब दूसरी बार झारखंड में हेमंत सोरेन की पार्टी सत्ता मे आई तब चंपई को परिवहन, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री बनाया गया। वे झामुमो के उपाध्यक्ष भी हैं। हेमंत सोरेन पर गिरफ़्तारी कि तलवार लटकने के बाद उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद अब चंपई को विधायक दल का नेता चुना गया है। वे झारखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे।

Champai soren newly cm of jharkhand famous as jharkhand tiger

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 31, 2024 | 11:01 PM

Topics:  

  • Hemant Soren
  • Jharkhand

सम्बंधित ख़बरें

1

बुधवार को है ‘करमा पूजा, जानिए कहां मनाया जाता है यह त्योहार और क्या है इसका महत्व

2

दलीप ट्रॉफी में झारखंड के स्पिनर मनीषी ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने

3

झारखंड भूमि घोटाले पर आया फैसला, पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी को 7 साल की सजा

4

‘JMM सरकार को बदनाम करने के लिए की जा रही फंडिंग’, विधानसभा में बोले सीएम सोरेन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.