भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने वालों पर केंद्र का डंडा, 35 यूट्यूब चैनल समेत दो वेबसाइट को किया बंद
- Written By: रवि शुक्ला
नई दिल्ली: डिजिटल प्लेटफार्म पर भारत विरोधी प्रोपेगेंडा चलाने वालों पर केंद्र सरकार का डंडा चला है। सरकार ने भारत के खिलाफ भ्रामक बात लिखने और दिखाने वाले 35 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट समेत कई सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव विक्रम सहाय ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी।
सहाय ने कहा, “कल 20 जनवरी को, मंत्रालय को प्राप्त ताजा खुफिया सूचनाओं के आधार पर, हमने 35 YouTube चैनल, 2 ट्विटर अकाउंट, 2 इंस्टाग्राम अकाउंट, 2 वेबसाइट और एक फेसबुक अकाउंट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए हैं।” उन्होंने कहा, “इन सभी खातों में आम बात यह रही है कि वे पाकिस्तान से संचालित होते हैं और नकली भारत विरोधी समाचार और अन्य सामग्री फैलाते हैं।”
The common factor amongst all these accounts have been that they operate from Pakistan and spread fake anti-India news & other content: Vikram Sahay, Joint Secretary (P&A), Ministry of Information and Broadcasting pic.twitter.com/AQMJkVk2CM — ANI (@ANI) January 21, 2022
सम्बंधित ख़बरें
बलूचिस्तान में BLA ने उड़ाई पाक सेना की बस; 45 सैनिकों की मौत का दावा, शहबाज-मुनीर के उड़े होश
Explainer: क्या सिर्फ घोषणा करने से बन जाता है नया देश? जानें बलूचिस्तान के आजादी के दावे का पूरा सच
POK-बलूचिस्तान के बाद PTI ने बढ़ाई आसिम-शहबाज की टेंशन, 5 अगस्त से सड़कों पर उतरेंगे समर्थक; आंदोलन का ऐलान
आतंकी हमलों से दहला पाकिस्तान; खैबर पख्तूनख्वा में तीन पुलिसकर्मियों की मौत, 30 से ज्यादा घायल
सूचना और प्रसारण मंत्रालय सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा, “इन चैनलों में 1.20 करोड़ सब्सक्राइबर हैं, वहीं इन यूट्यूब चैनलों में अपलोड वीडियों को 130 करोड़ बार देखे गए हैं। अब जब से यह प्रक्रिया शुरू हुई है, मुझे यकीन है कि इस तरह के अधिक से अधिक चैनल ब्लॉक हो जाएंगे। हमारी खुफिया एजेंसियां काम कर रही हैं। हम आपके समर्थन के लिए भी तत्पर हैं।”
पिछले साल दिसंबर में भी भारत विरोधी प्रोपोगैंडा (Anti India Propaganda) फैलाने वाले 20 यूट्यूब चैनलों और दो वेबसाइट पर बैन लगाया गया था। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि हमने भारत विरोधी दुष्प्रचार और फेक न्यूज फैलाने वाली वेबसाइटों के खिलाफ कार्रवाई की है। यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से चलाए जा रहे एक दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित हैं और भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे थे। ये सूचना युद्ध का नया तरीका है और सरकार इसको लेकर अब सख्त हो गई है।
