‘2025 में हवा…अब समंदर की बारी’, पहलगाम के मास्टरमाइंड ने दी गीदड़भभकी, खौफ में खोल दी पाकिस्तान की पोल
World News: पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड सैफुल्लाह कसूरी ने 2008 के मुंबई हमलों को याद करते हुए एक चेतावनी जारी की। इसमें उसने समुद्र के रास्ते भारत पर एक और 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी है।
- Written By: अभिषेक सिंह
आतंकी सैफुल्लाह कसूरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Saifullah Kasoori: पिछले साल मई में ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने जिस तरह से आतंकवादियों को करारा सबक सिखाया उससे आतंकी नेता अभी भी घबराए हुए हैं। इसका सबूत हाल ही में देखने को मिला है। पहलगाम हमले के कथित मास्टरमाइंड और लश्कर-ए-तैयबा के नंबर दो कमांडर सैफुल्लाह कसूरी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने भारत में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी भी दी है।
बता दें कि पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम की खूबसूरत बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने 26 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। आतंकवादियों ने लोगों से उनका धर्म पूछकर गोलियां चलाईं। कसूरी को इस हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। इसके बाद भारत ने आतंकवाद पर एक बड़ा प्रहार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था।
26/11 जैसे हमले की चेतावनी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब सैफुल्लाह कसूरी ने 2008 के मुंबई हमलों को याद करते हुए एक चेतावनी जारी की। इसमें उसने समुद्र के रास्ते भारत पर एक और 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी है। एक वीडियो में कसूरी कहता है कि पाकिस्तान ने 2025 में हवा में जीत हासिल की और अब 2026 में समुद्र में जीत हासिल करेगा। कसूरी ने कथित तौर पर कहा कि दुश्मन के लिए कोई जगह नहीं होगी, चाहे वह ज़मीन हो, हवा हो या समुद्र।
सम्बंधित ख़बरें
Abraham Accord: अब्राहम समझौता और पाकिस्तान का पासपोर्ट; जानिए इस डील के बाद क्या और क्यों बदलना पड़ेगा
जम्मू-कश्मीर पर किसी को टिप्पणी का हक नहीं, चीन-पाकिस्तान को भारत की दो टूक, विवादित CPEC पर भी जताई आपत्ति
पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा बम धमाका, आत्मघाती हमलावर ने उड़ाया रेलवे ट्रैक, 23 लोगों की मौत, कई घायल- VIDEO
कैमरे के सामने पहली बार आई BLA Female Commander, दुनिया को दी खुली चुनौती, वीडियो वायरल
और क्या कुछ बोला सैफुल्लाह?
वीडियो में कसूरी भारत के मुरीदके और बहावलपुर पर हमलों बौखलाया हुआ दिखाई दे रहा है। कसूरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चेतावनी देता है। भारत पर पानी के आतंकवाद का आरोप लगाता है और धमकी देता है कि बलूचिस्तान का जवाब कश्मीर जैसी दूसरी जगहों पर अशांति से दिया जाएगा।
खुद ही खोल दी पाक की पोल
वीडियो में कसूरी खुले तौर पर कहता है कि उन्हें पाकिस्तानी सेना का समर्थन प्राप्त है और वे पाकिस्तानी सेना के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जिससे एक बार फिर यह सच साबित होता है कि मुल्ला मुनीर की पाकिस्तानी सेना आतंकियों के साथ मिलकर काम करती है।
यह भी पढ़ें: एल मेंचो के मरते ही CJNG में पड़ी फूट, 29 साल के एल योगर्ट ने खुद को घोषित किया कार्टेल का नया किंग- VIDEO
कसूरी सीधे तौर पर पहलगाम आतंकवादी हमले में शामिल था। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया, जिसमें आतंकवादी मसूद अजहर के परिवार के 10 लोग मारे गए। भारत ने पाकिस्तान और PoK में नौ आतंकवादी कैंपों पर हमला करते हुए 100 से ज्यादा आतंकियों का सफाया किया था।
