CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला! 2 मिनट में 15 लाख हिट्स; सुरक्षा के बीच 14,000 छात्रों ने किया आवेदन
CBSE Reevaluation Portal Cyber Attack: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल को लॉन्च के दिन भारी साइबर हमलों का सामना करना पड़ा।
- Written By: वंदना शर्मा
सीबीएसई बोर्ड सोर्स सोशल मीडिया
CBSE Reevaluation Portal Cyber Attack News In Hindi: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नए री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन पोर्टल को लॉन्च के दिन भारी साइबर हमलों का सामना करना पड़ा। जिसमे पंद्रह लाख से ज्यादा आवेदन भेजे गए। जिसे सीबीएसई ने संभावित डिनायल ऑफ सर्विस अटैक बताया है। बोर्ड के मुताबिक, छात्र 06 जून तक आवेदन कर सकते हैं। लेकिन पोर्टल ओपन होते ही साइबर फ्रॉड वालों ने सीबीएसई के पोर्टल को छात्रों हैक करने की कोशिश की।।
अधिकारियों के अनुसार छात्रों से मिले फीडबैक के आधार पर पोर्टल को अपग्रेड किया गया है। सुधारों के चलते सेशन टाइम लिमिट बढ़ायी गई है। जिससे छात्रों को बीच में आने वाली रुकावटों से राहत मिलेगी और उनका अनुभव और भी बेहतर होगा। सीबीएसई मुख्यालय ने बताया कि तकनीकी टीमें 24 घंटे निगरानी कर रही है। ताकि पोर्टल सुरक्षित, भरोसेमंद और छात्रों के उपयोग मे आसान बना रहे।
14,000 से ज्यादा छात्रों ने किया आवेदन
सीबीएसई ने बताया कि मंगलवर को कक्षा बारहवीं री-इवैल्यूएशन के लिया पोर्टल को ओपन कर दिया गया था। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रात दस बजे के लगभग 14,000 से ज्यादा छात्रों ने अपने आवेदन सफलतापूर्वक अपने रजिस्ट्रेशन पूरे कर लिए है। इसके साथ ही पोर्टल पर सीबीएसई बोर्ड सिस्टम 28 हजार से अधिक यूजर्स को सपोर्ट कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
कॉकरोच आंदोलन के बीच जंतर-मंतर पर बवाल, पुलिस प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े, देखें VIDEO
मैं अभी भी जिंदा हूं… 25वें दिन सोनम वांगचुक का भावुक VIDEO, सरकार के सामने रखी आखिरी शर्त
नीट पेपर लीक मामला: संसद में स्थगन प्रस्ताव और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष
दिल्ली प्रोटेस्ट: परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, प्रदर्शन के लिए अनुमति और सख्त कार्रवाई की मांग
अब होगी उच्च स्तर की जांच
बता दें कि सीबीएसई ऑन स्क्रीन मार्किंग के सिस्टम में एक बड़े स्तर पर सामने आई गड़बड़ियों से जुड़े पोर्टल शुरू ना होने की शिकायतों के बाद शिक्षा मंत्रालय ने उछ शिक्षा की उच्च जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद जो भी दोषी पाये जाएंगे, उन पर कड़ी कार्यवाही होगी।
जानते है बोर्ड ने छात्रों को क्या कहा?
बोर्ड ने छात्रों और उनके अभिभावकों से कहा है,कि पोर्टल पर निरंतर नजर राखी जा रही है। ताकि किसी भी तकनीकी समस्या से बचा जा सकेऔर साथ ही आवेदन के प्रोसेस को आगे बढ़ाया जा सके। बोर्ड ने यह भी जानकारी देते हुए कहा कि जहां बड़ी संख्या में छात्र पोर्टल का इस्तेमाल कर रहे है वही दूसरी ओर कुछ शरारती तत्वों की तरफ से बड़े स्तर पर हमले करने का प्रयास किया जा रहा है। सीबीएसई के अनुसार इन हमलों के बावजूद सुरक्षा टीमों ने स्थिति को नियंत्रित किया हुआ है।
यह भी पढे: कौन हैं लोखंडे प्रशांत सीताराम, जिनको बनाया गया CBSE का नया चेयरमैन …
सीबीएसई पोर्टल पर लगभग 15 लाख हिटस दर्ज की गई
बोर्ड की सुरक्षा टीमों ने बताया कि पोर्टल को बाधित करने के उदेश्य से डिनायल ऑफ सर्विस अटैक का निरंतर कोशिशें की जा रही है। इस सब के चलते मात्र दो मिनट के भीतर पोर्टल पर लगभग 15 लाख हिटस दर्ज किए गए है। इसके अलावा पोर्टल की फ़ाइलों तक अनधिक्रत पहुंच बनाने के एक लाख से ज्यादा प्रयास किए जा चुके है। हालांकि सुरक्षा तंत्र सक्रिय रहा और इन हमलों का छात्रों के आवेदनों की प्रोसेस में कोई बड़ा असर नहीं पड़ने दिया है। बोर्ड ने यह भी दोहराया कि छात्रों से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म मे लगातार सुधार करता रहेगा।
