Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 22 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कॉकरोच आंदोलन के बीच जंतर-मंतर पर बवाल, पुलिस प्रदर्शनकारी आपस में भिड़े, देखें VIDEO

Tolstoy Marg Violence: दिल्ली के जंतर-मंतर और टॉल्स्टॉय मार्ग पर NEET प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में हिंसक झड़प हुई। पुलिस पर पथराव के बाद RAF ने आंसू गैस छोड़ी, कई पुलिसकर्मी घायल।

  • Written By: अर्पित शुक्ला
Updated On: Jul 22, 2026 | 10:41 PM

कॉकरोच आंदोलन के बीच जंतर-मंतर पर बवाल(Image- Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Jantar Mantar Protest Violence: NEET मुद्दे को लेकर चल रहे प्रदर्शन के दौरान बुधवार को दिल्ली के जंतर-मंतर और टॉल्स्टॉय मार्ग इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प हो गई। दिल्ली पुलिस के अनुसार, प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और सुरक्षाकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंतर-मंतर के बाहर मुख्य सड़क पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस के कुछ जवान छोटे-छोटे समूहों में वहां से गुजर रहे थे। इसके बाद स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़ पड़े।

पुलिसकर्मियों से भिड़े छात्र

बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर प्रदर्शनकारियों ने कुछ पुलिसकर्मियों को घेर लिया। खुद को छुड़ाने के प्रयास में पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प और तेज हो गई।

सम्बंधित ख़बरें

NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO

नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह

Explainer: PM आवास के सामने ही क्यों किया प्रदर्शन? जंतर-मंतर न जाना राहुल गांधी की भूल या मास्टर स्ट्रोक

मैं अभी भी जिंदा हूं… 25वें दिन सोनम वांगचुक का भावुक VIDEO, सरकार के सामने रखी आखिरी शर्त

जंतर-मंतर और टॉल्स्टॉय मार्ग इलाके में प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़प#jantarmantar #delhiprotest pic.twitter.com/up3YvPcCvt — Arpit shukla ✍🏽 (@JournoArpit) July 22, 2026

स्थिति बिगड़ने पर दिल्ली पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) की अतिरिक्त टुकड़ियां मौके पर पहुंचीं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच फिर से भिड़ंत हुई। पुलिस का आरोप है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाकर्मियों के डंडे भी छीन लिए।

अफरा-तफरी का माहौल

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए RAF ने कई बार आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बावजूद कुछ समय तक दोनों पक्षों के बीच तनाव बना रहा। घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि टॉल्स्टॉय मार्ग पर हुई पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। अधिकारियों ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और उपलब्ध वीडियो फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें- मैं अभी भी जिंदा हूं… 25वें दिन सोनम वांगचुक का भावुक VIDEO, सरकार के सामने रखी आखिरी शर्त

ACP कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल

दिल्ली पुलिस ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि रात करीब 8:30 बजे, कनॉट प्लेस में टॉलस्टॉय मार्ग के पास कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरों और बोतलों से हमला किया, जिसमें ACP कनॉट प्लेस विवेक भगत घायल हो गए। सीनियर अधिकारी उन्हें RML हॉस्पिटल ले गए। कुछ मिनट के लिए हालात तनावपूर्ण थे, लेकिन अब शांति है।

Neet protest delhi jantar mantar violence police stone pelting raf lathicharge

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 22, 2026 | 09:35 PM

Topics:  

  • Cockroach Janta Party
  • Delhi
  • Jantar Mantar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.