CBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
CBSE Board Result: हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बोर्ड रिजल्ट में बाजी मारी है। इस प्रदर्शन के दम पर बेटियों ने एक बार फिर से मिसाल कायम की है, अब वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही है।
- Written By: अमन मौर्या
प्रतीकात्मक इमेज (सोर्स-एआई जनरेटेड)
CBSE 10th Result 2026: सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों में खुशी का माहौल है। हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया है। अपनी मेहनत और लगन के दम पर उन्होनें अपना लोहा मनवाया है। सीबीएसई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस बार के परिणाम में लड़कियों की सफलता दर 94.99 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों की सफलता दर 92.69 प्रतिशत देखा गया।
यह परिणाम दिखाता है कि छात्राएं लगातार पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं और हर साल के जैसे इस बार भी बेटियों ने सफलता की मिसाल कायम की है। उनके शानदार प्रदर्शन ने साबित कर दिया कि अब वे किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही है।
ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों का हाल
पिछले वर्ष से परीक्षा परिणाम की तुलना की जाए इस वर्ष का परीक्षा परिणाम लगभग समान है। साल 2025 में छात्राओं की सफलता दर 95 प्रतिशत रही, जबकि इस बार का परिणाम लगभग समान रहा। यह 94.99 फीसदी रहा। इसी प्रकार, छात्रों के परिणाम देखा जाए तो इसमें 2026 में मामूली सुधार देखा गया है। यह 92.63 प्रतिशत से बढ़कर 92.69 प्रतिशत हो गया। वहीं ट्रांसजेंडर विद्यार्थियों की बात करें तो 2026 में 87.50 प्रतिशत ने परीक्षा उत्तीर्ण की। यह आंकड़ा पिछले साल से कम है, लेकिन तमाम सामाजिक चुनौतियों के बीच उनका प्रदर्शन काफी सराहनीय माना जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
आप किसी को कैसे मजबूर कर सकते हैं…वंदे मातरम बिल पर भड़के ओवैसी, BJP पर लगाया हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप
सोनम वांगचुक ने की रेलवे की तारीफ, दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का साझा किया अनुभव, देखें VIDEO
JP नड्डा के साथ लंच करते दिखे TMC नेता, BJP से नजदीकियों पर सौगत रॉय ने तोड़ी चुप्पी; बताई पूरी सच्चाई
परिणाम जारी करने में नया रिकॉर्ड
आपको बता दें कि साल 2026 में सीबीएसई की 10वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 24,71,777 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इसमें से 23,16,008 विद्यार्थी सफल हुए। इस बार के परीक्षा में सफलता दर 93.70 प्रतिशत रहा, जोकि पिछले वर्ष 2025 के सफलता दर 93.66 प्रतिशत से बेहतर है। सीबीएसई बोर्ड ने इस बार के 10वीं के परीक्षा परिणाम जारी करने में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया है। इस बार करीब एक महीने पहले ही बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। आमतौर पर मई माह के मध्य में नतीजे जारी किए जाते हैं। इस बार 1.6 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी बेहद कम समय में पूरा कर लिया गया। यह अपने आप में बोर्ड की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- उमर अब्दुल्ला की देशभक्ति पर सवाल उठाने वाले यह VIDEO जरूर देखें…तिरंगे रंग की रिबन काटने से किया इंकार
20 लाख कक्ष निरीक्षकों की तैनाती
इस साल परीक्षा के दौरान सीबीएसई बोर्ड ने एक और उपलब्धि हासिल की थी। 21 फरवरी 2026 को बोर्ड ने मात्र एक दिन में 24,95,022 उम्मीदवारों की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की थी। यह विश्व रिकॉर्ड बनाने जैसा एक बड़ा काम था। इस प्रक्रिया को संपन्न कराने में बड़े स्तर पर प्रबंधन भी किया गया, परीक्षा करीब 10 लाख से अधिक कमरों में आयोजित की गई। इस दौरान करीब 20 लाख से अधिक कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई थी। यह किसी भी शैक्षिक बोर्ड द्वारा किया गया एक दिन में अब तक का सबसे बड़ा आयोजन था।
