Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 30 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आप किसी को कैसे मजबूर कर सकते हैं…वंदे मातरम बिल पर भड़के ओवैसी, BJP पर लगाया हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप

Parliament Monsoon Session: लोकसभा में वंदे मातरम बिल पास होने के बाद सियासत तेज हो गई है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने BJP पर हिंदू राष्ट्र बनाने का आरोप लगाया है।

  • Written By: अमन मौर्या
Updated On: Jul 30, 2026 | 07:56 PM

असदुद्दीन ओवैसी (सोर्स- IANS)

Follow Us
Follow Us:

Vande Mataram Bill 2026: राज्यसभा के बाद लोकसभा में गुरुवार को वंदे मातरम बिल पास होने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज गया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि सरकार देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहती है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वंदे मातरम बिल भारत की राष्ट्रीयता से जुड़ा हुआ है।

नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि संविधान में बिजो इमैनुएल का जजमेंट है। अनुच्छेद 19 और 25 कहता है कि आपकी भारत से मोहब्बत एक गाना गाने से नहीं होती है।

ओवैसी ने दिया संविधान का हवाला

ओवैसी ने कहा कि आप सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले को पढ़ लीजिए। संविधान का पहला पन्ना क्या कहता है? विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता की बात करती है। आप किसी को कैसे मजबूर कर सकते हैं कि देवी-देवता की इबादत करो। जो लोग सिख धर्म के हैं, जो एथिस्ट हैं, उनका क्या करेंगे? इस तरह की हरकत इसलिए की जा रही है कि वे इस देश को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

गौमूत्र एक्सपर्ट टिप्पणी पर बवाल, 215 कुलपतियों-शिक्षाविदों ने प्रियंका गांधी को लिखा खुला पत्र; जताई नाराजगी

सोनम वांगचुक ने की रेलवे की तारीफ, दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन से यात्रा का साझा किया अनुभव, देखें VIDEO

राज्यसभा के बाद लोकसभा में भी पास हुआ वंदे मातरम बिल, जानिए मोदी सरकार के नए कानून में क्या है खास

एक देश, एक चुनाव पर बड़ा अपडेट! मॉनसून सत्र में नहीं पेश होगा बिल, जानिए क्या है सरकार का नया प्लान

कुछ लोगों की नजरों में गोडसे देशभक्त: AIMIM

ओवैसी ने कहा कि हसरत मोहानी ने इंकलाब जिंदाबाद का नारा दिया था। यूसुफ मेहरअली ने क्विट इंडिया का नारा दिया था। हैदराबाद में पहले काला पानी के कैदी मौलवी अलाउद्दीन थे, जो मक्का मस्जिद के इमाम थे। रमजान के महीने में जुमे का खुत्बा देने के बाद उन्होंने लोगों का नेतृत्व किया, उन्हें गिरफ्तार किया गया। उनके साथ तुरेबाज खान भी थे और उनकी लाश दस दिन तक सुल्तान बाजार में लटकाई गई।

उन्होंने कहा कि इन लोगों को आप क्या कहेंगे? इन लोगों ने देश की आजादी के लिए कुर्बानियां दीं, इन्हें पता ही नहीं है। यह तो उन लोगों को शर्मिंदा कर रहे हैं जिन्होंने देश के लिए सब कुछ कुर्बान किया। कुछ लोगों की नजरों में गोडसे देशभक्त हैं, जबकि हमारी नजर में वह गद्दार है।

राष्ट्रगीत में जो शब्द हैं उससे हमारे धर्म का टकराव: जियाउर्रहमान बर्क

सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने वंदे मातरम बिल पर कहा कि देश में बड़ी मुस्लिम आबादी है, इसलिए उनकी भावनाओं और चिंताओं को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस बिल के जरिए सरकार हिंदू-मुस्लिम के बीच दूरी पैदा करना चाहती है। मैं हिंदू समाज से पूछना चाहता हूं कि इससे उनके बच्चों को न रोजगार मिलेगा, न भ्रष्टाचार खत्म होगा, न महंगाई कम होगी या न नीट जैसी समस्याओं का समाधान होगा।

सपा सांसद ने कहा कि यह केवल असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है। हम मुस्लिम राष्ट्रगान का विरोध नहीं करते हैं। हम उसे गाते हैं, उससे प्यार करते हैं। राष्ट्रगीत में जो शब्द हैं, उससे हमारे धर्म का टकराव होता है। इसलिए हम उसे नहीं गा सकते, इसलिए उसका विरोध है। यही कारण है, इसके अलावा कुछ नहीं।

संसद में बिल पास हो गया है तो स्वीकार करना पड़ेगा: कांग्रेस

कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने कहा कि बिल को जिस तरह से पास किया गया, वह सही नहीं था। सभी को भरोसे में लिया जाना चाहिए था। वंदे मातरम से किसी को ऐतराज नहीं है। उन्होंने कहा कि जब संसद में बिल पास हो गया है तो उसे स्वीकार करना ही होगा।

तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में हमारा अपना राज्य गीत: DMK

डीएमके की सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने कहा कि उन्होंने इसे एक आपराधिक अपराध बना दिया है कि अगर आप किसी सरकारी कार्यक्रम में दूसरे गाने के तौर पर राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ नहीं गाते हैं। तमिलनाडु जैसे कई राज्यों में हमारा अपना राज्य गीत है। 50 से ज्यादा साल से हम अपने राज्य गीत को पहले गाने के तौर पर गाते आ रहे हैं। आज, हमारे राज्य के लोगों के मन में कई राज्य गीतों को तीसरे स्थान पर धकेल दिया जाएगा।

 यह भारत के अस्तित्व जुड़ा: गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हर किसी को विरोध करने का अधिकार है। जो भी इसका विरोध करना चाहे, कर सकता है। इस बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। यह भारत के अस्तित्व से जुड़ा हुआ है। भारत की राष्ट्रीयता से जुड़ा हुआ है, भारत की आजादी से जुड़ा हुआ है।

ये भी पढ़ें- आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर होगी कार्रवाई…NEET प्रदर्शन पर सरकार का बड़ा फैसला, छात्रों पर नहीं होगा एक्शन

वहीं, राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल ने कहा कि सबसे पहले, मुझे खुशी है कि वंदे मातरम जो भारत की आजादी की लड़ाई की धड़कन बन गया था, उसे यह पहचान मिली है। इस गीत के शब्दों ने लाखों-करोड़ों भारतीयों को देश की आजादी के लिए लड़ने के लिए प्रेरित किया।

एजेंसी इनपुट के साथ…

Vande mataram bill owaisi giriraj singh lok sabha row

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 30, 2026 | 07:56 PM

Topics:  

  • AIMIM Chief Asaduddin Owaisi
  • Delhi
  • Monsoon Session
  • Parliament Session

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.