NEET पेपर लीक मामले में दबोचे गए दो और आरोपी, कहां तक पहुंची CBI जांच, अब तक क्या-क्या हुआ?
NEET 2026 Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले में CBI की कार्रवाई जारी है। CBI ने बताया कि 24 घंटे में दो और आरोपियों को पकड़ा है। इस मामले में अब तक CBI ने कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: अर्पित शुक्ला
NEET पेपर लीक मामले में दबोचे गए दो और आरोपी(Image- Social Media)
NEET Paper Leak Case: देश के सबसे बड़े मेडिकल एंट्रेंस टेस्ट NEET-UG 2026 के पेपर लीक से देश भर में हड़कंप मचा हुआ है। इस मामले में CBI की जांच जारी है। देशभर में छापेमारी कर आरोपियों को अरेस्ट किया जा रहा है। इसी बीच CBI ने गुरुवार को दो और आरोपियों को अरेस्ट किया है। बता दें कि इससे पहले CBI ने 5 आरोपियों को राजस्थान, महाराष्ट्र और गुरुग्राम से गिरफ्तार किया था और अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
क्या कहा CBI ने?
गुरुवार को CBI ने बताया कि पिछले 24 घंटों में NEET पेपर लीक मामले में देशभर में 14 जगहों पर छापा मारा गया और दो और आरोपियों को अरेस्ट किया गया है।
बता दें कि पेपर लीक मामले में CBI ने 12 मई को केस दर्ज किया था। ये केस शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से मिली शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।
महाराष्ट्र से दो और आरोपी गिरफ्तार
पिछले 24 घंटों में देशभर में की जा रही छापेमारी के दौरान CBI ने दो और आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। दोनों आरोपियों को महाराष्ट्र से दबोचा गया है।
बता दें कि CBI ने अब जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें अहिल्यानगर से धनंजय लोखंडा और पुणे से मनीषा वाघमारे नाम की आरोपी है। CBI ने कहा कि कई और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के मुंबई समेत 7 ठिकानों पर CBI की छापेमारी! 27,337 करोड़ के घोटाले का है मामला
NEET UG 2026 Paper Leak: पुणे से महिला गिरफ्तार, ब्यूटी पार्लर की आड़ में चल रहा था करोड़ों का खेल?
Chasakman Dam Water Level: पुणे जिले में बढ़ी पानी की चिंता, चासकमान बांध में सिर्फ 18.32% जल भंडार शेष
पिंपरी-चिंचवड़ में किराएदारों की जानकारी छिपाना पड़ेगा भारी, मकान मालिकों पर होगी कार्रवाई
अब तक कौन-कौन अरेस्ट?
- शुभम खैरनार (नासिक से)
- मांगीलाल बिवाल (जयपुर से)
- विकास बिवाल (जयपुर से)
- दिनेश बिवाल (जयपुर से)
- यश यादव (गुरुग्राम से)
- धनंजय लोखंडा (अहिल्यानगर से)
- मनीषा वाघमारे (पुणे से)
आरोपियों के कोर्ट ने 7 दिन की हिरासत में भेजा
CBI द्वारा गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों को गुरुवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने पांचों आरोपियों को सात दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप के मुंबई समेत 7 ठिकानों पर CBI की छापेमारी! 27,337 करोड़ के घोटाले का है मामला
पेपर लीक के बाद NEET का एग्जाम रद्द
गौरतलब है कि 3 मई को NEET-UG का एग्जाम हुआ था। इस परीक्षा में 23 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। परीक्षा के बाद पेपर लीक का मामला सामने आने के बाद 12 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एग्जाम कैंसिल कर दिया था।
