Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आ गई जाति जनगणना की तारीख…पहले चरण में पहाड़ी राज्यों में गिनती, 1 मार्च 2027 तक सार्वजनिक होगा डेटा

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि जातियों की जनगणना के साथ-साथ जनसंख्या जनगणना कराने का फैसला किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना 16 जून 2025 तक एक आधिकारिक राजपत्र में दी जाएगी।

  • By अभिषेक सिंह
Updated On: Jun 04, 2025 | 07:02 PM

जाति जनगणना (सांकेतिक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: केन्द्र सरकार ने जनगणना की तारीखों का ऐलान कर दिया है। जो कि दो चरणों में आयोजित की जाएगी। गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि जनगणना का पहला चरण 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इस जनगणना के साथ जातीय गणना भी कराई जाएगी।

पहल चरण में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर 1 अक्टूबर 2026 से 4 पहाड़ी राज्यों- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में जाति जनगणना कराई जाएगी। बाकी राज्यों को 1 मार्च 2027 से दूसरे चरण में शामिल किया जाएगा।

गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

केन्द्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज में कहा गया है कि जातियों की जनगणना के साथ-साथ जनसंख्या जनगणना कराने का फैसला किया गया है। इससे संबंधित अधिसूचना 16 जून 2025 तक एक आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर दी जाएगी।

30 अप्रैल को की थी घोषणा

जानकारी के लिए आपको बता दें कि केंद्र ने 30 अप्रैल 2025 को जाति जनगणना कराने की घोषणा की थी। आजादी के बाद देश में यह पहली जाति जनगणना होगी। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि मूल जनगणना के साथ ही जाति जनगणना कराई जाएगी।

2011 में हुई थी आखिरी जनगणना

कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल जाति जनगणना की मांग करते रहे हैं। देश में आखिरी जनगणना 2011 में हुई थी। यह हर 10 साल में होती है। इसके अनुसार, अगली जनगणना 2021 में होनी चाहिए थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।

जारी किया गया था एससी-एसटी का डेटा

मनमोहन सिंह सरकार के दौरान 2011 में सामाजिक-आर्थिक और जाति जनगणना कराई गई थी। इसे ग्रामीण विकास मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय ने कराया था। हालांकि, इस सर्वेक्षण के आंकड़े कभी सार्वजनिक नहीं किए गए। ग्रामीण विकास मंत्रालय की वेबसाइट पर इसका सिर्फ एससी-एसटी परिवार का डेटा जारी किया गया है।

सियासत-ए-बिहार: नीतीश कुमार का सिंहासन डोल रहा है…ओवैसी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, ऐस हुआ तो चुनावी बाजी जीतेगा महागठबंधन!

जनगणना अधिनियम 1948 में एससी-एसटी की गणना का प्रावधान है। ओबीसी की गणना के लिए इसमें संशोधन करना होगा। इससे ओबीसी की 2,650 जातियों का डेटा सामने आएगा। 2011 की जनगणना के अनुसार, 1,270 एससी, 748 एसटी जातियां हैं। 2011 में एससी की आबादी 16.6% और एसटी की 8.6% थी।

Caste census date announced hill states first phase data by march 2027

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 04, 2025 | 07:02 PM

Topics:  

  • Caste Census
  • Census
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

कुंआरे बूढ़ों को बनाती निशाना…शादी होते ही लूट लेती खजाना, बिहारी ‘दुल्हन गैंग’ की हैरतअंगेज कहानी

2

IPL से बाहर हुए मुस्तफिजुर…तो छलक उठा शशि थरूर का दर्द, BCCI से पूछ दिया ऐसा सवाल जो मचा देगा बवाल

3

‘मैं आस्तिक नहीं हुआ…’, जावेद अख्तर का ‘इस्लाम कबूलने’ वाले फेक AI वीडियो पर फूटा गुस्सा

4

कुदरत का करिश्मा या खौफनाक कोप? रहस्यमयी गड्ढा बन गया दहशत, SDM ने कहा बाहर से बुलाएंगे एक्सपर्ट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.