उत्तराखंड में BJP नेता व पूर्व मंत्री विनोद आर्य पर कुकर्म का केस दर्ज, अपने ही ड्राइवर से मालिश के बहाने करते थे अश्लील हरकतें
- Written By: सूर्यकांत तिवारी
PHOTO-ANI
हरिद्वार: उत्तराखंड में रिशेप्सनिस्ट अंकिता भंडारी हत्याकांड (Ankita Bhandari murder case) के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य (Pulkit Arya) के पिता और BJP नेता विनोद आर्य (Vinod Arya) पर कुकर्म का मामला दर्ज हुआ है। वह पूर्व राज्य मंत्री भी थे। यह गंभीर आरोप उनके ही ड्राइवर (driver) द्वारा लगाया गया है। ड्राइवर ने कुकर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार ड्राइवर रोहन ने कुकर्म की कोशिश, मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और सहारनपुर में जान से मारने की नीयत से गाड़ी से टक्कर मरवाने का केस दर्ज कराया है।
हरिद्वार की SP क्राइम, रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा नेता व राज्य के पूर्व मंत्री विनोद आर्य के खिलाफ दुष्कर्म व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना 2 दिसंबर की है। डाक पत्र से शिकायत की गई थी। इसमें धारा 377,307, 504,506 लगाई गई है। विनोद आर्य के ख़िलाफ उन्हीं के ड्राइवर ने शिकायत की है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
उनके ख़िलाफ उन्हीं के ड्राइवर ने शिकायत की है। मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है: SP क्राइम रेखा आर्या, हरिद्वार pic.twitter.com/FuchN7ElAY — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 14, 2022
सम्बंधित ख़बरें
ऋषिकेश में टल गया बड़ा हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी उज्जैनी एक्सप्रेस, डिब्बा क्षतिग्रस्त
नवभारत संपादकीय: असम में फिर चला हिमंत का जादू, 126 में 82 सीटें जीत BJP ने रचा इतिहास
BJP विधायक की नाराजगी पर कांग्रेस ने खेली सियासी बिसात! जीतू पटवारी ने महेंद्र हार्डिया को क्यों कहा ‘धन्यवाद’
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
आरोप है कि विनोद आर्य रोहन को अपने कमरे में बुलाकर उससे मालिश करवाया करता था और अश्लील हरकतें भी करता था। रोहन ने बताया कि कुछ दिन पहले विनोद आर्य ने रात को साढ़े दस बजे के करीब उसको बुलाया और मालिश करने के दौरान उससे कुकर्म करने की कोशिश की। आरोपी विनोद आर्य की इस हरकत से रोहन डर गया और अपने घर सहारनपुर चला गया।
