तिरुवनंतपुरम के होटल में मिले महाराष्ट्र के भाई-बहन के शव, पुलिस ने सुसाइड नोट किया बरामद
महाराष्ट्र के रहने वाले भाई-बहन रविवार सुबह तिरुवनंतपुरम एक होटल के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने बताया कि मृतक भाई-बहन मूलरूप से पुणे के रहने वाले थे और वे दोनों होटल में ठहरने के लिए पिछले शुक्रवार को आये थे...
- Written By: आकाश मसने
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
तिरुवनंतपुरम: महाराष्ट्र के रहने वाले भाई-बहन केरल आए थे, लेकिन रविवार को अचानक उनसे जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई है। रविवार सुबह केरल तिरुवनंतपुरम में एक होटल के कमरे में दोनों के शव मिले मिले। यह आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है।
महाराष्ट्र के रहने वाले भाई-बहन रविवार सुबह केरल तिरुवनंतपुरम में एक होटल के कमरे में मृत मिले। पुलिस ने बताया कि मृतक भाई-बहन मूलरूप से पुणे के रहने वाले थे और दोनों होटल में ठहरने के लिए पिछले शुक्रवार को आए थे।
होटल के कर्मचारियों ने सुबह काफी देर तक कमरा बंद पाया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति का शव फंदे से लटका मिला, जबकि महिला का शव बिस्तर पर पड़ा था। होटल के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिससे संकेत मिलता है कि दोनों के पास न तो घर था और न ही नौकरी।
सम्बंधित ख़बरें
राज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
बेस्ट बस हादसों पर गंभीर सवाल; ड्राइवर नहीं, सिस्टम है हादसों का जिम्मेदार, कागजों में फिट, सड़क पर हैं अनफिट
NEET UG 2026 परिणाम पर छत्रपति संभाजीनगर में उठे बड़े सवाल, दो छात्रों ने कम अंक आने का दावा, 23 को सुनवाई
BEST बदलेगी, सफर संवरेंगे, बेस्ट के कायाकल्प का तैयार ब्लूप्रिंट, डबल डेकर विस्तार, नए रूट और भर्ती के आदेश
महाराष्ट्र के मूल निवासी है दोनों मृतक
मिली जानकारी के अनुसार तिरुवनंतपुरम जिले के थंपनूर के एक होटल के कमरे में दो लोग मृत पाए गए। मृतकों की पहचान महाराष्ट्र के मूल निवासी डाकताई कोन्तिबा बामन (48) और मुक्ता कोन्तिबा बामन (45) के रूप में हुई है। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है।
सुसाइड नोट भी मिला
घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि “एक सुसाइड नोट मिला है और आगे की जांच के आधार पर ही हम विस्तृत जानकारी दे सकते हैं। यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों तिरुवनंतपुरम क्यों आए थे और किस वजह से उन्होंने यह कठोर कदम उठाया।” सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वे अनाथ हैं और शव को उनके रिश्तेदारों को न सौंपा जाए। पुलिस का शुरुआती रुझान यह है कि भाई ने पहले बहन की हत्या की और उसके बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।
देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
इलाज के लिए आए थे तिरुवनंतपुरम
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने 17 जनवरी को थंबनूर पुलिस स्टेशन के पास एक होटल में कमरा लिया। होटल में जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक उनकी पहचान महाराष्ट्र मूल निवासी के रूप में की गई। पुलिस को आशंका है कि मृतक दिव्यांग महिला है और ये दोनों इलाज के लिए तिरुवनंतपुरम आए थे।
