बृजभूषण सिंह के बेटे करण को कैसरगंज से मिल सकता है टिकट, भाजपा निकालेगी बीच का रास्ता
बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह (BJP leader Brij Bhushan Singh) का कैसरगंज लोकसभा सीट (Kaiserganj Lok Sabha seat) से टिकट कट सकता है।
- Written By: दीपिका पाल
कैसरगंज से BJP प्रत्याशी करणभूषण सिंह
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) का दौर चल रहा है इसमें में एक के बाद एक बड़ी खबरें आ रही है हाल ही में बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह (BJP leader Brij Bhushan Singh) का कैसरगंज लोकसभा सीट (Kaiserganj Lok Sabha seat) से टिकट कट सकता है इनकी जगह पर उनके छोटे बेटे करण भूषण सिंह को मैदान पर उतारा गया है। माना जा रहा है कि, वे सीट पर चुनाव लड़ सकते है। बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह का नाम पहले महिला पहलवानों से यौन शोषण करने के मामले में उछला था।
भाजपा ने निकाल बीच का रास्ता
कैसरगंज पर टिकट को लेकर कौन उम्मीदवार होगा इस लेकर असमंजस की स्थिति साफ नहीं थी वहीं पर भाजपा को आशंका थी कि, ब्रजभूषण का टिकट कटने से ठाकुर बिरादरी नाराज हो जाएगी। इसलिए बीच का रास्ता निकालते हुए बृजभूषण सिंह के बेटे करण का टिकट पक्का किया। इसे लेकर बड़े बेटे प्रतीक भूषण सिंह ने भाई के नाम को लेकर ऐलान कर दिया था। इसमें उन्होंने लिखा था कि, करण भूषण सिंह को कैसरगंज से बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है।
सम्बंधित ख़बरें
देश के दो खलनायक…राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
बृजभूषण शरण सिंह का विवादित बयान… देश में मुसलमान और सवर्ण ही हैं दो ‘खलनायक’
‘दबदबा’ सुनते ही मंच पर फूट-फूटकर घंटे भर रोए बृजभूषण, महाराज बोले- मैं इनका बाप हूं, मेरा भी दबदबा
‘शायद उसी बच्ची की दुआ से मेरी जान बची…’, बृजभूषण ने बताई हैलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की कहानी
3 मई को नामांकन दाखिल कर सकते है करण
कैसरगंज से नाम की उम्मीदवारी होने के बाद खबर आ रही है कि, करण भूषण आने वाले दिन 3 मई को अपना नामांकन दाखिल कर सकते है। इधर बात करें तो, पिता ब्रजभूषण सिंह का प्रभाव 6 सीटों पर जिसका फायदा करण को मिल सकता है।
