हरियाणा के नायक नहीं खलनायक हैं बजरंग पुनिया, पहलवानों की सियासी एंट्री पर बिफरे बृजभूषण
भाजपा के कद्दावर नेता और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने पर पहला रिएक्शन दिया है। नंदिनी नगर कॉलेज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह बड़े ही तल्ख लहजे में पहलवान बजरंग पुनिया को लेकर टिप्पणी की है।
- Written By: अभिषेक सिंह
कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
गोंडा: भाजपा के कद्दावर नेता और भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के कांग्रेस ज्वाइन करने पर पहला रिएक्शन दिया है। नंदिनी नगर कॉलेज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बृजभूषण शरण सिंह बड़े ही तल्ख लहजे में पहलवान बजरंग पुनिया को लेकर टिप्पणी की है।
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले पहलवान विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ थाम लिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने विनेश फोगट को टिकट भी दे दिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होते ही भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह लगातार हमला बोल रहे हैं। इतना ही नहीं अब भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने भी बजरंग पुनिया को खलनायक बता दिया है।
यह भी पढ़ें:– हरियाणा चुनाव में समाजवादी पार्टी भरेगी हुंकार? अखिलेश यादव की पोस्ट ने कई सवालों के दिए जवाब
सम्बंधित ख़बरें
राकांपा के कांग्रेस विलय के दावों पर सुप्रिया सुले का पूर्णविराम; बोलीं- शरद पवार ने नहीं दिया कोई प्रस्ताव
सिर कटा सकते हैं, पर RSS से समझौता नहीं… कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लेकर राहुल गांधी ने भरी हुंकार
राज्यसभा चुनाव विवाद: सागर में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका
मीनाक्षी नटराजन के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा हमला, पीसी शर्मा बोले- 62 विधायक एकजुट देखकर घबराई भाजपा
गोंडा पहुंचे कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने नंदिनी नगर महाविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया। जहां प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विभिन्न बोर्डों के हजारों मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
खलनायक हैं बजरंग पुनिया
मीडिया से बात करते हुए पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहलवान बजरंग पुनिया को खलनायक बताते हुए कहा कि यह बजरंग पुनिया हरियाणा का नायक नहीं बल्कि खलनायक है। उन्होंने कोई आदर्श नहीं बनाया है।वहीं बृजभूषण शरण सिंह ने बजरंग पुनिया पर निशाना साधते हुए कहा कि बजरंग पुनिया की क्या औकात है, वो हमसे बात करेंगे, जिस आदमी ने अपनी पत्नी का इस्तेमाल सिर्फ कुश्ती संघ के पद के लिए और कांग्रेस के लिए राजनीति के लिए किया और आज वो इसी पत्नी के साथ घूम रहा है।
यह भी पढ़ें:– बीजेपी से नाराजगी और शिवपाल सिंह यादव से मुलाकात, घर वापसी करेंगी अपर्णा यादव?
इस दौरान बृजभूषण सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति और इन पहलवानों के कारण कोई भी महिला खिलाड़ी सिर उठाकर नहीं चल पाती और इसका कारण ये पहलवान, दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस है। बृज भूषण ने पहलवानों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये अपनी पत्नियों को आगे करके राजनीति कर रहे हैं और दीपेंद्र हुड्डा, भूपेंद्र हुड्डा इसी को भुनाना चाहते हैं।
