Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

असम में कोयला खदान में फंसे एक और खनिक का शव बरामद, खदान 12 वर्ष पहले बंद करने का मुख्यमंत्री ने किया था दावा

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ और फंसे हुए खनिकों की तलाश के छठे दिन एक और शव बरामद किया गया। नेपाल के रहने वाले एक खनिक का शव पहले ही बरामद किया जा चुका है। असम के मुख्यमंत्री...

  • By विकास कुमार उपाध्याय
Updated On: Jan 11, 2025 | 02:02 PM

असम में कोयला खदान, फोटो - सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

गुवाहाटी : असम के दीमा हसाओ जिले में कोयला खदान में फंसे एक और खनिक का शव शनिवार को बचाव अभियान के दौरान बरामद किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अब तक दो शव बरामद किए जा चुके हैं। पहला शव बुधवार को खदान से निकाला गया था। दोनों खनिक उन नौ खनिकों में शामिल थे जो सोमवार को उमरंगसो स्थित खदान में अचानक पानी भर जाने के कारण फंस गए थे।

अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान आज सुबह फिर से शुरू हुआ और फंसे हुए खनिकों की तलाश के छठे दिन एक और शव बरामद किया गया। नेपाल के रहने वाले एक खनिक का शव पहले ही बरामद किया जा चुका है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि बचाव अभियान ‘अटूट संकल्प’ के साथ जारी है और मृतकों की पहचान कर ली गई है।

अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 27 वर्षीय लिजेन मगर के रूप में हुई है, जो दीमा हसाओ के कलामाटी के एक गांव से है। उन्होंने बताया कि सेना और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के गोताखोर जब खनिक को बाहर निकालने गए तो मगर का शव खदान में भरे हुए पानी में तैरता हुआ मिला।

सम्बंधित ख़बरें

घोन्सा गांव वेस्टर्न कोल माइन ब्लास्ट, पत्थरों की बौछार से महिला बुरी तरह घायल, इलाके में अफरा-तफरी

Coal Scam का काउंटडाउन शुरू, KPCL–MPGENCO की जांच से मचा हड़कंप, कोल वॉशरी और रेलवे सायडिंग थर्राईं

Raid: कोयला क्षेत्र में मचा हड़कंप, निलजई-महामाया समेत 4 खदानों पर CBI-विजीलेंस का ताबड़तोड़ एक्शन

कोयले की खदान में जान जोखिम में डालकर काम करते मजदूरों का वीडियो वायरल, लोगों हुए भावुक

हिमंत विस्वा सरमा ने कही ये बात

मुख्यमंत्री ने कहा कि उमरंगसो में बचाव कार्य निरंतर जारी है। दुखद बात यह है कि आज सुबह एक और शव बरामद किया गया। उन्होंने आगे कहा कि हमारी संवेदनाएं शोक संतप्त लोगों के साथ हैं। धिकारी ने बताया कि तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) और कोल इंडिया द्वारा लाई गई विशेष मशीनों से 340 फुट गहरी खदान से पानी निकालने का काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि यह खदान 12 वर्ष पहले बंद कर दी गई थी और तीन वर्ष पहले तक यह असम खनिज विकास निगम के अधीन थी। शर्मा ने शुक्रवार रात को कहा, “यह कोई अवैध खदान नहीं थी, बल्कि इसे बंद कर दिया था। उस दिन खनिक पहली बार कोयला निकालने के लिए खदान में घुसे थे।” उन्होंने बताया कि खनिकों के मुखिया को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अभियान पर हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि बृहस्पतिवार से पानी निकालने का काम जारी है और अब तक सात मीटर पानी निकाला जा चुका है। उन्होंने बताया कि चार गड्ढों में पानी 26 मीटर तक भर गया है। अगर गड्ढों से पानी निकाल दिया जाए तो हम कुछ नतीजे की उम्मीद कर सकते हैं।

देश की खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें… 

सीएम हिमंत विस्वा सरमा ने कहा कि नागपुर से एक और मशीन मंगाई गई है और शनिवार सुबह से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि यह ठीक काम करेगी तो उम्मीद है कि शाम तक पानी निकाल लिया जाएगा। इस घटना में दीमा हसाओ स्वायत्त परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य (सीईएम) देबोलाल गोरलोसा के परिवार के सदस्य की कथित संलिप्तता पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘यह मानवीय त्रासदी है और हमें इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।’

एजेंसी इनपुट के साथ।

Body of another miner trapped in coal mine recovered in assam chief minister claimed to close mine 12 years ago

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 11, 2025 | 12:26 PM

Topics:  

  • Coal Mining

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.