Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

देश की सबसे धनवान नगर पालिका ने जारी किया बजट, मुंबई वालों को क्या-क्या दिया, जानें सब कुछ यहां

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Feb 03, 2022 | 12:58 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली/मुंबई. BMC ने साल 2022-23 के लिए 3370।24 करोड़ का शिक्षा बजट पेश किया है। इस बाबत एजुकेशन विभाग की चेयरमैन संध्या जोशी ने शिक्षा बजट पेश किया। गौरतलब है कि BMC ने साल 2021-22 के लिए 2945.78 करोड़ रुपए का शिक्षा बजट रखा था। इस साल का बजट अब 3370।24 करोड़ है।

क्या हैं बजट की ख़ास बातें 

  • एक अहम् फैसले के अनुसार मुंबई के फायर ब्रिगेड को और सक्षम बनाने के लिए पिछले साल से 130 करोड़ ज्यादा, फायर ब्रिगेड के लिए अब करीब 365 करोड़ दिए जा रहे हैं, जबकि पिछले साल ये 234 करोड़ था। वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के लिए 50 लाख और आवारा कुत्तों के लिए 2 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
  • अब मुंबई के 3500 रेस्टोरेंट को भी अब कचरे के लिए यूजर फीस देनी होगी। इसके साथ ही इन सभी रेस्टोरेंट से आने वाले 300 टन गीले कचरे के लिए BMC को 26 करोड़ रुपए की यूजर फीस मिलेगी।
  • चुनाव से पहले मुंबई करों के लिए नए ‘उपयोगकर्ता शुल्क’ की घोषणा’, कूड़ा उठाने वालों को देना होगा यूजर चार्ज, उपयोगकर्ता शुल्क से 174 करोड़ वार्षिक राजस्व वसूल करेगी.
  • इसके साथ भायखला स्थित चिड़ियाघर के लिए 115 करोड़ जारी जबकि पिछले साल यही बजट 30 करोड़ था।
  • इधर बिज़नस को बढ़ावा देने और ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस के लिए 10 करोड़ का प्रावधान रखा गया है।
  • सबसे अहम् बात कि 16 जनवरी 2021 से अब तक कोरोना की रोकथाम हेतु 1.94 करोड़ टीकाकरण किया गया है।
  • अब मुंबई वासियों के स्वास्थ्य के लिए मुंबई में नया शिव योग केंद्र भी खोला जायेगा। शिवसेना द्वारा केंद्र की योजना का नया नामकरण। 200 केंद्रों की स्थापना हेतु 30 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • बता दें मुंबई में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 2660 करोड़ रुपए का प्रावधान इस ब्वार किया गया है।
  • वहीं 500 sqft और उससे कम से एरिया के मकानों को राहत दी गई। अब लगभग 16 लाख 14 हज़ार मुबई के नागरिकों को प्रॉपर्टी टैक्स में राहत दी गई है। जिसका कुल खर्च 4 लाख 62 करोड़ प्रति वर्ष है। दरअसल कोरोना काल को देखते हुए प्रोपेर्टी टैक्स में बढ़ोतरी नही की गई है।
  • इसके साथ ही पब्लिक इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टेशन, मुंबई पार्किंग अथॉरिटी, बीएमसी स्कूलों के आसपास टैक्टिकल अर्बनिज्म-सेफ स्कूल बनाने के लिए BMC ने 2200 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया है।
  • साथ ही गोरेगांव-मुलुंड लिंक रोड के लिए 1300 करोड रुपए का मंजूर।
  • वहीं BMC ने अपनी महत्वकांक्षी परियोजना कोस्टल रोड के लिए रेवेन्यू एक्सपेंडिचर वर्ष 2021-22 के 3500 करोड़ और साल 2022- 23 बजट एक्सपेंडिचर के लिए 3200 करोड़ रुपए का प्रावधान भी अब किया है।
  • इस बार देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी ने साल 2022- 23 के लिए अपना बजट 45949.21 करोड़ रखा है। इस साल के बजट में 17.70 % की बढ़ोतरी हुई है। स्टैंडिंग कमिटी के चेयरमैन यशवंत जाधव ने इस बजट को पेश किया है।
  • BMC द्वारा पेश पिछले साल के बजट की तुलना में इस बार में 6910.38 करोड़ की वृद्धि दिखी है है।
  • वहीं कंप्यूटर लैब की सुविधा बढ़ाने और छात्रों को तकनीकी ज्ञान देने के लिए BMC  ने इस बार प्राइमरी के लिए 10 करोड़ और सेकंडरी के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपए के बजट का प्रावधान कर रखा है। स्कूल मैनेजमेंट इनफॉरमेशन सिस्टम के लिए इस शिक्षा बजट में 57 करोड़ का भी प्रावधान किया गया है। स्कूलों में साफ सफाई और सुरक्षा शुल्क सिक्योरिटी के लिए 75 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
  • वहीं स्कूल के बच्चों को कोरोना और अन्य बीमारियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य हेल्थ केयर उपकरणों के वितरण हेतु BMC ने प्राइमरी के लिए 80 करोड़ और सेकेंडरी के छात्रों के लिए 20 करोड़ खर्च करने का भी जरुरी प्रावधान किया है। जिसमें BMC के बच्चों को मुफ्त में यूनिफार्म,कॉपी, किताबें, जूते, मोजे, स्टेशनरी,चप्पल, स्कूल किट जैसी तमाम चीजें उपलब्ध करवाई जाती हैं।
  • BMC ने साल 2022-23 के लिए अपना शिक्षा बजट पेश किया,एजुकेशन विभाग की चेयरमैन संध्या जोशी ने पेश किया शिक्षा बजट।
  • BMC ने साल 2021-22 के लिए 2945.78 करोड़ रुपए का शिक्षा बजट रखा था। इस साल का बजट 3370.24 करोड़ है।
  • BMC 6831 शिक्षकों की मदद से दो लाख 42 हजार 899 छात्रों को हिंदी, मराठी, गुजराती, उर्दू, इंग्लिश, तेलगु, तमिल, और कन्नड़ भाषा में शिक्षा दे रही है। BMC के शहर भर में 964 प्राइमरी स्कूल हैं। जबकि 243 सेकेंडरी स्कूलों में 1383 शक्षकों के जरिये 48 हज़ार 209 छात्रों को एजुकेशन दी जा रही है।
  • BMC 81 टीचरों की मदद से 730 दिव्यांग बच्चों को 17 स्कूलों में शिक्षा दे रही है।
  • वर्चुअल ट्रेनिंग सेंटर में प्राइमरी के लिए करीब 26 करोड़ और सेकंडरी के लिए 11 करोड़, कुल 37 करोड़ खर्च करने का प्रावधान रखा गया है।
  • डिजिटल क्लास के लिए BMC अब कुल 28 करोड़ खर्च करेगी।
  • महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग, 4300 लड़कियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग, पांचवीं से नौवीं तक की छात्राओं को रोड सेफ्टी जानकारी देने के लिए करीब 18 लाख का प्रावधान रखा गया है।
  • BMC की फ्री बस सुविधा के लिए करीब 4 करोड़ खर्च करने का प्रावधान रखा गया है।।
  • मुंबई में स्कूलों को बढ़ाने और शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए BMC ने 419 करोड़ रुपए खर्च करने का प्रावधान किया है। BMC के शहर में 467 स्कूल हैं। जिनमें कई इमारतों का दुरुस्तीकरण किया जा रहा है।
  • इनमें से कुछ के पुनर्निर्माण कार्य के मार्च 2022 तक पूरा होने के आसार हैं।
  • BMC स्कूलों की री- ब्रांडिंग मुंबई पब्लिक स्कूल के नाम से की जाएगी। जिन पर एमपीएस(MPS) का लोगो होगा। BMC के 326 स्कूलों की री- ब्रांडिंग की जाएगी, जबकि 93 इमारतों पर एमपीएस का लोगो लगाया जाएगा ।
  • वहीं महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के अनुसार 10वी और 12वी की बोर्ड एग्जाम ऑफ लाइन ही होगा।

 

सम्बंधित ख़बरें

Akola: ड्रिप और स्प्रिंकलर योजना की कछुआ गति; तकनीकी साक्षरता के अभाव में दम तोड़ रही सरकारी स्कीम

सीएसएन फर्स्ट ने महापौर राजूरकर का किया सम्मान, 7 वर्टिकल्स के साथ शहर विकास का रोडमैप पेश

AI Impact Summit 2026: महाराष्ट्र के ‘AI in Action’ पवेलियन ने दुनिया को चौंकाया, जानें कैसे बदल रहा प्रशासन

पूस नदी पुल भ्रष्टाचार केस पहुंचा वर्षा बंगला: दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने की मांग!

 

 

Bmc budget will be announed today get all related updates here

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 03, 2022 | 11:38 AM

Topics:  

  • BMC
  • BMC Standing Committee
  • Maharashtra
  • Mumbai
  • Shivsena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.