- Hindi News »
- India »
- Bjp Targets Indi Alliance And Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra
INDI गठबंधन के पास न कोई मिशन है न ही विजन, राहुल गांधी की न्याय यात्रा कम बाय-बाय यात्रा ज्यादा हो गई है: बीजेपी
- Written By: साक्षी सिंह

बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला PHOTO: ANI
नई दिल्ली: INDI गठबंधन (INDIA) से नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नाता तोड़ने के बाद विपक्षी ब्लाक INDIA कमजोर पड़ते दिखाई दे रहा है। वहीं बीजेपी INDIA गठबंधन और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की न्याय यात्रा पर कटाक्ष कर रही है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawala) ने कहा कि INDI गठबंधन के पास कोई मिशन नहीं है। इनकी बुनियाद में सिर्फ भ्रम है।
जनता भी इन्हें बाय-बाय बोलने वाली है
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि इनके यानी INDIA गठबंधन के पास कोई मिशन या विज़न नहीं है इनकी बुनियाद में सिर्फ भ्रम, विरोधाभास और अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब से शुरू हुई तब से यह न्याय यात्रा कम बाय-बाय यात्रा ज्यादा हो गई है। पहले मायावती, फिर मिलिंद देवड़ा, फिर ममता बनर्जी, फिर आम आदमी पार्टी ने पंजाब में और फिर नीतीश कुमार ने इन्हें बाय-बाय बोला। बहुत जल्द जनता भी इन्हें बाय-बाय बोलने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
Robotic Surgery In India: हैदराबाद में हुआ मेडिकल मिरेकल, चीन में बैठे डॉक्टर ने किया भारत की महिला का ऑपरेशन
कुर्सी का वो अंदरूनी खेल जिसने कई बार उजाड़े कांग्रेस के बसे-बसाए सियासी किले, नई नहीं है CM की गद्दी की लड़ाई
Myanmar President Visit: म्यांमार के राष्ट्रपति भारत पहुंचे, बोधगया से शुरू हुआ पांच दिवसीय दौरा
म्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
#WATCH भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, “…इनके(INDIA गठबंधन) पास कोई मिशन या विज़न नहीं है इनकी बुनियाद में सिर्फ भ्रम, विरोधाभास और अपनी-अपनी महत्वाकांक्षा है… राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब से शुरू हुई तब से यह न्याय यात्रा कम बाय-बाय यात्रा ज्यादा हो गई है।… pic.twitter.com/HzsJKvkHde — ANI_HindiNews (@AHindinews) February 3, 2024
नीतीश कुमार INDIA गठबंधन से हाे चुके हैं अलग
बता दें कि नीतीश कुमार INDIA गठबंधन से अलग होकर NDA एक बार फिर से शामिल हो गए हैं। लालू यादव की पार्टी राजद यानी राष्ट्रीय जनता दल से अलग होकर NDA के साथ आकर 9 वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने। जबकी नीतीश कुमार INDIA गठबंधन के नींव माने जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर सीपीएम को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी भौहें तनी हैं। उन्होंने हाल ही में एक जनसभा में सीपीएम के साथ आने से साफ तौर पर मना कर दिया।
ममता बनर्जी के भी अलग होने के मिल रहे संकेत
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को जब पश्चिम बंगाल में पहुंची थी तो सीपीएम ने इस रैली में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था। यही नहीं सीपीएम के पदाधिकारियों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की और काफी देर उनके साथ भी रहें। ऐसे में माना जा रहा है कि ममता बनर्जी भी नीतीश कुमार की तर्ज पर INDIA गठबंधन से अलग हो जाएंगी।
Bjp targets indi alliance and rahul gandhi bharat jodo nyaya yatra
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भगवान राम की छवि से बाहर निकलने में थी हिचक, अरुण गोविल ने बताया क्यों ठुकराना चाहते थे Ramayana का ऑफर
May 30, 2026 | 09:00 PMफिट हैं राष्ट्रपति ट्रंप! व्हाइट हाउस ने जारी की मेडिकल रिपोर्ट; लंबाई और वजन का भी हुआ खुलासा
May 30, 2026 | 08:51 PMविनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
May 30, 2026 | 08:48 PMदिल्ली के साकेत में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, कई लोगों की मौत की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
May 30, 2026 | 08:47 PM14 साल बाद अस्पताल में मिला प्रेमी, मदद के बहाने किया रेप, जबलपुर मेडिकल अस्पताल की घटना से मचा हड़कंप
May 30, 2026 | 08:38 PMPolitical Crisis: ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी, मुंबई कांग्रेस करेगी 1 से 2 जून को बड़ा आंदोलन
May 30, 2026 | 08:32 PMअफगानिस्तान: पाकिस्तान से लौट रहे शरणार्थियों का ट्रक पलटा, 18 की मौत; मृतकों में 10 मासूम बच्चे शामिल
May 30, 2026 | 08:23 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














