- Hindi News »
- India »
- Bjp Sudhanshu Trivedi Said We Are Capable Of Protecting Our People
सुधांशु त्रिवेदी ने सिलक्यारा सुरंग से वापस लौटे श्रमिकों को किया सम्मानित, कहा- हम ‘‘जल, थल, नभ और पाताल में भी…
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तरकाशी भेजे गये राज्य समन्वयक अरुण मिश्र ने राज्य के सभी मजदूरों और उनके परिवारों के बीच समन्वय स्थापित किया और उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
- Written By: मृणाल पाठक

सुधांशु त्रिवेदी
श्रावस्ती (उप्र): भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी (Sudhanshu Trivedi) ने यहां कहा कि देश ‘‘जल, थल, नभ और पाताल में भी अपने लोगों की रक्षा करने में सक्षम” हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा देश सीमा पार आतंकवादियों को मार कर देश को सुरक्षित करता है तो देश के अंदर सुरंग में फंसे अपने 41 नागरिकों को भी सुरक्षित बचा कर लाता है।”
त्रिवेदी ने सिलक्यारा सुरंग से सकुशल वापस लौटे श्रावस्ती जिला निवासी छह श्रमिकों तथा उनके बचाव में लगाये गये राज्य समन्वयक को उनके साहस के लिए शनिवार को यहां सम्मानित किया। केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत आयोजित चौपाल के मुख्य अतिथि के तौर पर त्रिवेदी शनिवार को जिले में नेपाल सीमा से सटे सिरसिया क्षेत्र के बभनी गांव पहुंचे थे।
त्रिवेदी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘अब हम जल, थल, नभ और पाताल में भी अपने लोगों की रक्षा में सक्षम हैं। हमारा देश सीमा पार आतंकवादियों को मार कर देश को सुरक्षित करता है और देश के अंदर सुरंग में फंसे अपने 41 नागरिकों को भी सुरक्षित बचा कर लाता है।”
सम्बंधित ख़बरें
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
बिहार सरकार में हुआ विभागों का बंटवारा, JDU के हाथ से निकले कई अहम मंत्रालय; यहां देखें पूरी लिस्ट
गौरतलब है कि उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बन रही सिलक्यारा सुरंग में काम कर रहे 41 मजदूर बीते माह सुरंग धंसने से मलबे के पीछे फंस गये थे। इन 41 में से छह श्रमिक सत्यदेव, अंकित, राम मिलन, संतोष, जय प्रकाश व रामसुंदर श्रावस्ती के मोतीपुर कलां गांव के हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार ने सफल राहत व बचाव अभियान चलाकर सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला था।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उत्तरकाशी भेजे गये राज्य समन्वयक अरुण मिश्र ने राज्य के सभी मजदूरों और उनके परिवारों के बीच समन्वय स्थापित किया और उन्हें हिम्मत बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया। त्रिवेदी ने कार्यक्रम में स्थानीय जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पांडेय, अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की मौजूदगी में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को योजनाओं के प्रमाण पत्र एवं चेक आदि वितरित किए।
पत्रकारों ने भाजपा नेता से सवाल किया कि विपक्ष संसद की सुरक्षा में हाल में हुई चूक को ‘‘बेरोजगारी से जोड़ रहा है”, ऐसे में उनकी क्या प्रतिक्रिया है। त्रिवेदी ने इसके जवाब में कहा, ‘‘देश में विकास की गंगा बह रही है।” उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बगैर कहा, ‘‘सवाल पूछने वाले नेता बताएं कि बेरोजगारी कहां है?” उन्होंने कहा कि संसद की घटना पर बेरोजगारी की आड़ में राजनीति चमकाने की कोशिश की जा रही है और यह एक संवेदनशील मुद्दा है जिस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। (एजेंसी)
Bjp sudhanshu trivedi said we are capable of protecting our people
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लखनऊ के विकासनगर में लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा गैस सिलेंडर ब्लास्ट; 4 बच्चों की हुई मौत
Apr 15, 2026 | 10:27 PMJustice Shekhar Yadav: मेरे बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया, विदाई समारोह में छलका जस्टिस शेखर का दर्द
Apr 15, 2026 | 10:04 PMCBSE 10th Result: सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी, बेटियों ने फिर मारी बाजी; कैसा रहा ट्रांसजेडर्स का प्रदर्शन
Apr 15, 2026 | 10:01 PMमीरारोड: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाला अंतरराज्यीय गिरोह बेनकाब, शातिर आरोपी गिरफ्तार
Apr 15, 2026 | 10:00 PMWomen Reservation Bill 2023: संसद के विशेष सत्र से पहले विपक्षी दलों की बैठक, सरकार को घेरने की बनी रणनीति
Apr 15, 2026 | 10:00 PMMP News: वंदे मातरम अपमान मामले में कांग्रेस पार्षदों पर FIR दर्ज, मंत्री सारंग बोले- ये शहीदों का अपमान है
Apr 15, 2026 | 09:59 PMशांति की नई उम्मीद! 14 दिनों के लिए आगे बढ़ सकता है अमेरिका-ईरान सीजफायर, समझौते की शर्तों पर मंथन जारी
Apr 15, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

180 लड़कियां और 350 अश्लील वीडियो…अमरावती के इस शैतान की हैवानियत देख कांप जाएगी रूह
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
‘पत्थरों को पूजना पाखंड, मोदी-योगी ही असली भगवान’, बीजेपी विधायक के बयान से मचा हड़कंप- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:57 PM
बीच शपथ में अटके सम्राट चौधरी? RJD ने वीडियो शेयर कर उड़ाया मजाक, पूछा- जो पढ़ नहीं सकता वो बिहार क्या चलाएगा?
Apr 15, 2026 | 09:47 PM
‘अब गुजरात से चलेगा बिहार’, प्रशांत किशोर ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बताया रिमोट कंट्रोल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:43 PM
मालकिन ने अपनी हाउस हेल्प को दिया एयर कूलर, इंटरनेट पर वायरल हुआ इमोशनल वीडियो
Apr 15, 2026 | 09:42 PM
IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर बैग खोने से परेशान थी जर्मन लड़की, CISF जवानों ने मिनटों में किया कमाल- VIDEO
Apr 15, 2026 | 09:32 PM











