Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Congress का चीन के साथ करार, राहुल के करीबी ने किया इजहार…जानें किस मामले पर शुरू हुआ नया बवाल

Congress News: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एलएसी (LAC) सीमा विवाद को लेकर एक बयान दिया है। उनके इसी बयान के कारण अब वो सुर्खियों में आ गए हैं और बीजेपी ने उनको घेर लिया है।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Mar 21, 2025 | 03:28 PM

कांग्रेस का चीन के साथ करार, राहुल के करीबी ने किया इजहार...जानें किस मामले पर शुरू हुआ नया बवाल

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सैम पित्रोदा और कांग्रेस को लेकर एक बार फिर निशाना साधा। हाल ही में सैम पित्रोदा ने चीन को लेकर एक बयान दिया था जिस पर अब भाजपा ने उनको घेरने का काम किया है। भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि आज अनेक प्रतिगामी शक्तियां भारत के विकास को रोकने के लिए षड्यंत्र करती नजर आ रही हैं। ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा की चीन को लेकर दिए बयान से साफ है कि कांग्रेस के चीन के साथ हुए करार का इजहार हो गया है। उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा की बात भारत की संप्रभुता और कूटनीति के खिलाफ है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह के अनेक स्टेटमेंट राहुल गांधी दे चुके हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एलएसी (LAC) सीमा विवाद को लेकर एक बयान दिया है। उनके इसी बयान के कारण अब वो सुर्खियों में आ गए हैं और बीजेपी ने उनको घेर लिया है। सैम पित्रोदा ने कहा था कि  भारत-चीन मुद्दे को अमेरिका ने “बढ़ा-चढ़ाकर पेश” किया है और चीन को हमारा दुश्मन मानना ​​अनुचित है। हालांकि, बीजेपी ने पित्रोदा पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी पर “भारत की जमीन पड़ोसी देश को सौंपने” का आरोप लगाया है।

राहुल गांधी पर बोला हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए बीजेपी सांसद सुधांशु ने कहा, राहुल ने कहा था कि चीन बहुत तेजी से अच्छे से आगे बढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा चीन ने बेरोजगारी को बहुत बढ़िया से टैकल किया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि फिर कहा कि राहुल ने कहा था कि प्रेस फ्रीडम में हम से आगे हैं। आगे कहा की चीन की इकोनॉमिक ग्रोथ बहुत अच्छी है और इसी कड़ी में ये सैम पित्रोदा का बयान देखा जाए तो गलवान के सैनिकों का अपमान है कि नहीं। उन्होंने कहा कि ये बयान भारतीय सैनिकों के बलिदान का घनघोर अपमान है।

सम्बंधित ख़बरें

अजीत-शिंदे ने BJP को दिया झटका, मिलकर हथिया ली सत्ता! कांग्रेस से गठबंधन के बाद मचा था बवाल

BJP से ‘बगावत’ की तैयारी में बृज भूषण? सारे बयान हुए किनारे…सिर्फ एक VIDEO ने बदल दिया यूपी का सियासी माहौल!

‘हमने चूड़ियां नहीं पहन रखी…’ अजित पवार पर महेश लांडगे तीखा प्रहार, रोहित पवार ने दिया करारा जवाब

‘वंदे मातरम’ के बंटवारे ने बोए देश के विभाजन के बीज, शहजाद पूनावाला का नेहरू और कांग्रेस पर बड़ा हमला

देश की अन्य ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

गौरव गोगोई को लेकर उठाए सवाल

भाजपा सांसद ने सवाल पूछा कि यह कौन सी शक्तियां चुनाव को प्रभावित करने या समस्या पैदा करने के लिए काम कर रही है। सोरोस की सुर और कांग्रेस के सुर इस मामले में एक जैसे नजर आते हैं। वहीं गौरव गोगोई की सोरोस की फाउंडेशन के साथ नजदीकी भी साफ-साफ नजर आ रही है। बीजेपी सांसद ने कहा, देश के ऊपर आघात करने का एजेंडा इसमें साफ है। विदेशी शक्तियों के साथ मोहब्बत की दुकान नजर आ रही है। भारत के अंदर विभाजनकारी बात करना और देश की भाषा, प्रांत, क्षेत्र, अगड़े पिछड़े में लड़ाने का काम ये लोग कर रहे हैं।

Bjp sudhanshu trivedi attacked sam pitroda congress china lac statement rahul gandhi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 17, 2025 | 04:12 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Rahul Gandhi
  • Sudhanshu Trivedi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.