Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पहलगाम मामले के बीच ‘सर तन से जुदा’ पॉलिटिक्स…कांग्रेस ने पीएम मोदी को किया ‘गायब’, बीजेपी बोली- मुस्लिम वोट के लिए…

BJP ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस के 'गायब' पोस्टर पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी का 'सर तन से जुदा' इमेजरी का इस्तेमाल मुस्लिम वोट बैंक को लुभाने के लिए।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Apr 29, 2025 | 04:27 PM

कॉन्सेप्ट फोटो

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: प्रधानमंत्री की ‘गायब’ वाली तस्वीर को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर तीखा हमला नयी दिल्ली, 29 अप्रैल (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस की एक पोस्ट पर उसे आड़े हाथ लिया है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संकट के समय ‘गायब’ नेता के रूप में दर्शाने की कोशिश की गई है।  कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में प्रधानमंत्री की किसी पुरानी तस्वीर को उनके नाम के बिना दिखाया गया है जिसमें केवल परिधान दिखाई दे रहे हैं और शरीर दिखाई नहीं दे रहा है।

कांग्रेस ने ‘एक्स’ पर जारी इस पोस्ट में ऊपर ‘गायब’ लिखा है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस को सीधे पाकिस्तान से आदेश मिल रहा है। वहीं अमि मालवीय ने इसे मुस्लिम वोट बैंक के लिए हथकंडा बताया है।

पाकिस्तान कांग्रेस के लिए बल्लेबाजी कर रहा

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक में एकजुटता पर जोर दिया था, लेकिन उसकी जम्मू कश्मीर इकाई के अध्यक्ष समेत कुछ नेता पाकिस्तान से बातचीत करने का सुझाव दे रहे हैं। भंडारी ने कहा कि पाकिस्तान के एक पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट का हवाला दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जहां कांग्रेस के लिए बल्लेबाजी कर रहा है, वहीं कांग्रेस पाकिस्तान के लिए गेंद डाल रही है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कुछ दिन तक एक स्वर में बोलने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच अब आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं।

देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

बीजेपी हुई हमलावर

भाजपा ने कई कांग्रेस पदाधिकारियों की विवादास्पद टिप्पणियों का हवाला देते हुए उन पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया है तथा आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों के खिलाफ कार्रवाई में सरकार को समर्थन देने में कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे की गंभीरता पर सवाल उठाया है। दूसरी तरफ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए उनके सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होने और बिहार में विकास परियोजनाओं की शुरुआत के मौके पर आयोजित एक सभा को संबोधित करने के लिए उनकी आलोचना की है। कांग्रेस ने इसे राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़ा है।(एजेंसी इनपुट के साथ)

Bjp slams congress for sar tan se juda imagery aimed at prime minister modi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 29, 2025 | 04:27 PM

Topics:  

  • BJP
  • Congress
  • Latest News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘नाजायज मादुरो…’, ट्रंप ने वेनेजुएला युद्ध से पहले दी आखिरी चेतावनी, कहा- युद्धपोतों से घिरा देश

2

इथियोपिया ने मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पीएम बोले- यह 140 करोड़ भारतीयों का गौरव

3

इथियोपिया की धरती पर गूंजा ‘धरती सुनहरी अंबर नीला’, पीएम मोदी को देख झूम उठा भारतीय समुदाय

4

‘…भगवान का शोषण करते हैं’, पैसे देकर स्पेशल पूजा पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई जोरदार फटकार- VIDEO

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.