Kerala Election: केरल विधानसभा चुनाव के लिए BJP की पहली लिस्ट जारी, नेमोम सीट से राजीव चंद्रशेखर ठोकेंगे ताल
BJP Kerala Candidate List 2026: बीजेपी से पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी थी।
- Written By: मनोज आर्या
भारतीय जनता पार्टी, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने सोमवार को 47 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इसमें केरल बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर भी निमोम विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाए गए हैं। बीजेपी से पहले सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार की दूसरी सबसे बड़ी सहयोगी पार्टी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 25 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा कर दी थी।
मंजेश्वरम से खुद के सुरेंद्रन चुनाव लड़ेंगे। कोइलांडी से प्रफुल कृष्णन भी चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस छोड़कर आए सी रघुनाथ कन्नूर से चुनाव लड़ेंगे। राज्य नेतृत्व की ओर से दी गई लिस्ट में राष्ट्रीय नेतृत्व ने दखल दिया था। इसी आधार पर पहली लिस्ट जारी की गई। पता चला है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बीजेपी के कुछ प्रमुख नेताओं के नाम लिस्ट से हटा दिए हैं। इन नेताओं को 17 तारीख को फिर से दिल्ली बुलाया गया है। यह भी खबर है कि कुछ नेताओं को चुनाव न लड़ने का निर्देश दिए जाने से राज्य इकाई में बेचैनी फैल गई है।
BJP ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के लिए 47 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। के. सुरेंद्रन को मंजेश्वर सीट से मैदान में उतारा गया, नव्या हरिदास को कोझिकोड उत्तर से, एडवोकेट जॉर्ज कुरियन को कंजिराप्पल्ली से, वी. मुरलीधरन को कझाकुट्टम से और राज्य अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम… pic.twitter.com/aLP0ucor1q — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
सम्बंधित ख़बरें
4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
BJP से मोहभंग…अखिलेश की ‘साइकिल’ पर सवार होंगे बृजभूषण शरण सिंह? 2027 चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज
कार्टून वॉर: सुषमा अंधारे ने विरोधियों को दिखाया आईना, पाला बदलने वाले नेताओं पर साधा निशाना
पालघर सांसद हेमंत सावरा हुए हादसे का शिकार, रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर का हाथ टूटा
केरल में 9 अप्रैल को मतदान
इससे पहले चुनाव आयोग ने रविवार को केरल में विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। केरल में एक चरण में वोटिंग होगी। केरल में एक ही दिन 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि वोटों की गिनती 4 मई को होगी। साथ ही चुनाव आयोग सभी मतदान केंद्रों के लिए 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग उपलब्ध कराएगा।
यह भी पढ़ें: ओडिशा में हो गया खेला! राज्यसभा चुनाव में इन 5 विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग? बिगड़ा BJD का गणित
केरल में कुल 2.70 करोड़ वोटर्स
केरल की विधानसभा सीटों की बात करें तो यहां 140 विधानसभा सीटें हैं। राज्य में मतदान के लिए चुनाव आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। केरल में कुल मतदाता 2.70 करोड़ हैं, जिनमें पुरुष 1.31 करोड़, महिला 1.38 करोड़ और थर्ड जेंडर 277 मतदाता हैं। 20 से 29 साल की आयु वाले मतदाता 45 लाख हैं, जबकि 18 से 19 की आयु वाले मतदाता 4.24 लाख हैं।
