‘देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं राहुल गांधी’, BJP नेता ने ‘जेन-जी’ टिप्पणी पर जताई आपत्ति
BJP Leader रविशंकर प्रसाद ने Rahul Gandhi पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि वे देश के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांधी देश में अराजक माहौल पैदा करना चाहते।
- Written By: सौरभ शर्मा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी व भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद (फोटो- सोशल मीडिया)
BJP Leader Ravi Shankar Prasad Remark on Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ‘जेन-जी’ टिप्पणी की आलोचना की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जानबूझकर भारत के लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। वह देश में अराजकता और हिंसा फैलाना चाहते हैं और एक ऐसी सरकार को कमजोर करना चाहते हैं जो तीसरी बार लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई है, क्योंकि लोग उन्हें वोट नहीं देते।
पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की टिप्पणी को दोहराया है। भाजपा सांसद ने कहा, “गुरुवार शाम 7.05 पर उहोंने (राहुल गांधी) ने पोस्ट किया कि ‘देश के युवा, देश के स्टूडेंट, देश के ‘जेन-जी’, संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे।” रविशंकर ने पूछा, क्या ‘जेन-जी’ के नाम पर राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं?
इंडिया के खिलाफ लड़ाई का जिक्र
उन्होंने राहुल गांधी के ‘इंडिया स्टेट के खिलाफ लड़ाई’ बयान का भी जिक्र किया। रविशंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी ने कुछ समय पहले कहा था कि मेरी स्टेट ऑफ इंडिया से लड़ाई है। वो मोदी जी की सरकार से लड़ सकते हैं। लेकिन स्टेट ऑफ इंडिया में पूरा देश, सरकार, मीडिया और कोर्ट सभी आते हैं।” रविशंकर ने आगे कहा, “वे चुनाव आयोग का अपमान करते हैं, संसद का अपमान करते हैं और कोर्ट का अपमान करते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Datia News: एक मुलाकात ने बढ़ाई हलचल; राजेंद्र भारती के बेटे हो सकते हैं संभावित उपचुनाव में विकल्प
यूपी की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत, पंकज चौधरी ने नए OBC आयोग को क्यों बताया ऐतिहासिक?
‘कोई उलझाएगा तो खुद ही बचना होगा…’, CM मोहन यादव ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवनियुक्त अध्यक्षों को दी सलाह
गिरता रुपया और NEET पेपर लीक पर भड़के कांग्रेस के अतुल लोंढे, बोले- अब देश की इज्जत कम नहीं हो रही है क्या?
कांग्रेस इनके लिए नया गुरू ढूंढ़े
भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी ने बार-बार निराधार आरोप लगाए हैं, जिससे विपक्ष के नेता से अपेक्षित गरिमा कम हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “शायद कांग्रेस को उनके लिए कोई नया शिक्षक ढूंढ़ना चाहिए, ताकि कम से कम उन्हें समझ तो आए कि वे क्या कह रहे हैं।” ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी कितना झूठ बोलेंगे, कितना तथ्यों को तोड़-मरोड़कर रखेंगे। राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को धोखा दे रहे हैं। मैंने संसद में और टीवी पर कई बार कहा है कि राहुल गांधी होमवर्क नहीं करते।
सारी हदें पार हो गई
उन्होंने कहा, “उनकी (राहुल गांधी) पिछली प्रेस कॉन्फ्रेंस ने तो सारी हदें पार कर दीं। भारत का चुनाव आयोग अपना बचाव तो कर सकता है, लेकिन जब ज्ञानेश कुमार को कुछ महीने पहले ही चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है, तो वे 2023 के चुनावों में पक्षपात के ऐसे आरोप कैसे लगा सकते हैं? उस प्रेस कांफ्रेंस में भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त की तस्वीर दिखा रहे थे। चुनाव आयोग इसके लिए खुद को डिफेंड करेगा। लेकिन, जो ज्ञानेश कुमार कुछ दिन पहले ही कि मुख्य चुनाव आयुक्त बने हैं, उनके ऊपर 2023 के चुनाव को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं, उनकी फोटो दिखा रहे हैं।”
यह भी पढ़ें: UP के इस दिग्गज नेता ने किया 25 बार फोन, DM मैडम ने नहीं उठाया; मामला गड़बड़ाया तो मांगनी पड़ी माफी
आलंद निर्वाचन क्षेत्र में ‘वोट डिलीशन’ पर उन्होंने कहा, “आलंद विधानसभा में भाजपा 2018 तक जीती थी और 2023 में हार गई। 2023 में वहां 248 वोट से कांग्रेस जीती और इसमें इलेक्शन पीटिशन हुआ। अभी जहां तक जानकारी मिली है कि कर्नाटक हाइकोर्ट ने वहां रिपोलिंग का आदेश दिया है। आप अपने ही उम्मीदवार की जीत को कमजोर कर रहे हैं।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
