Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 3 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘आतंकवाद का रंग हरा होता…’, बरी होते ही साध्वी ने उगला जहर; मचा सियासी बवाल

Sadhvi Pragya News: मालेगांव केस में बरी होने के बाद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आतंकवाद पर बयान दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि आतंकवाद का रंग हरा होता है। इसी झंडे के नीचे आतंकवाद फैलाया जाता।

  • Written By: सौरभ शर्मा
Updated On: Aug 07, 2025 | 02:50 PM

भाजपा नेता व पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

BJP leader Sadhvi Pragya Thakur Statemen: मालेगांव मामले में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बरी होने के बाद अब उन्होंने आतंकवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि आतंकवाद का रंग हरा है। उन्होंने कहा कि हरे झंडे के नीचे आतंकवाद फैलाया जाता है। साध्वी के द्वारा इस समय बयान लगातार दिए जा रहे है। अभी उन्होंन बीते दिनों अपने हिरासत के समय का वाक्या शेयर करते हुए कहा था कि उन्हें कस्टड़ी में इस तरह से टॉर्चर किया गया कि वो शब्दों से बता नहीं सकती है इसके साथ ही कहा गया था कि मोदी, योगी, भागवत जैसे टॉप के बडे लीडरों का नाम ले दो तो फिर तुम्हे परेशान नहीं करेंगे।

मालेगांव विस्फोट मामले में बरी होने के बाद, पूर्व भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपने पूर्व संसदीय क्षेत्र भोपाल पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। समर्थकों ने भारत माता की जय के नारे और फूल मालाओं से उनका सम्मान किया। लेकिन इस स्वागत समारोह के दौरान साध्वी ने एक बार फिर विवादित बयान देकर राजनीतिक पारा चढ़ा दिया।

आतंकवाद का रंग हरा होता है

भोपाल में मीडिया से बात करते हुए प्रज्ञा ठाकुर ने आतंकवाद और मुसलमानों को लेकर कहा, कौन कहता है कि आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता? आतंकवाद का रंग हरा होता है। उन्होंने कहा कि हरे झंडे के नीचे आतंकवाद फैलाया जाता है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा, ‘पहलगाम में हरे रंग के साथ जो कुछ किया, वह सबके सामने है। उन्होंने बार-बार पूछा, क्या तुम हिंदू हो? और फिर उनके कपड़े उतारकर और उनकी जांच करके उन्हें मार डाला गया। मुसलमानों में आतंकवाद है, यह तो तय है।’

सम्बंधित ख़बरें

MPESB AEO Recruitment 2026: कृषि विस्तार अधिकारी के 2784 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन

वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज

छह साल पुराने चर्चित शिवानी हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, पत्नी की हत्या कर कोबरा से कटवाया था शव

महिदपुर में हैवानियत की हद: जमीन में हिस्सा मांगने पर महिला के बाल काटे, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

यह भी पढ़ें:‘मोदी-योगी का नाम लो…’, यातनाओं के लिए शब्दों की भी मर्यादा; साध्वी के …

हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता

इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मालेगांव मामले में उन्हें 17 साल तक मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी गईं, लेकिन अंततः सत्य की विजय हुई। उन्होंने कांग्रेस पर हिंदुओं को हमेशा कुचलने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद की झूठी पटकथा लिखी, लेकिन वह टिक नहीं पाई। एक हिंदू आतंकवादी नहीं हो सकता, क्योंकि एक हिंदू हमेशा सहिष्णु होता है। हमारा मंत्र वसुधैव कुटुम्बकम है।’

Bjp leader sadhvi pragya thakur statement on terrorism color green

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2025 | 04:14 PM

Topics:  

  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • Malegaon

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.