-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bjp Leader Ravi Shankar Prasad Target Rahul Sonia On National Herald Money Laundering Case
National Herald Case: भाजपा नेता रविशंकर बोले- कांग्रेस को विरोध का अधिकार, लेकिन सरकारी संपत्तियों के दुरुपयोग का नहीं
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो गई है। कांग्रेस इसका विरोध कर रही है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने इसे लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है।

भाजपा नेता रविशंकर ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया राहुल को घेरा
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी का नाम भी ईडी की चार्जशीट में दाखिल हो गया है। इसके साथ ही कांग्रेस ओवरसीज के प्रमुख सैम पित्रौदा का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया गया है। अब कांग्रेस की ओर से इसका विरोध शुरू हो गया है। भाजपा पर भी कांग्रेस पार्टी कई आरोप लगा रही है। इस मामले में भाजपा नेता रविशंकर ने भी विपक्ष पर पलटवार किया है।
यह पहला ऐसा प्रकरण है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी को किसी मामले में दोषी बनाते हुए चार्जशीट दाखिल की गई है। हालांकि कांग्रेस का कहना है कि ईडी केवल केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है। भाजपा की ये कार्रवाई बदले की राजनीति से प्रेरित है। इस प्रकरण को स्पेशल कोर्ट में ट्रांसफर किए जाने को लेकर प्रोसेस चल रहा है।
सांसद रविशंकर ने कांग्रेस पर किया हमला
नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य के खिलाफ ईडी की कार्रवाई पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को विरोध करने का अधिकार है, लेकिन उसे सरकारी संपत्तियों का दुरुपयोग करने और इसे नेशनल हेराल्ड को देने का अधिकार कतई नहीं है। उनके विरोध या सपोर्ट से फर्क नहीं पड़ता है। ईडी अपना काम कर रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे वह कांग्रेस के सामने भी पेश किए जाएंगे और उन्हें जवाब देना होगा।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
भाजपा नेता ने लगाया कॉरपोरेट साजिश रचने का आरोप
भाजपा नेता रविशंकर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस पूरी संपत्ति को परिवार के हाथों में पहुंचाने के लिए बहुत ही दिलचस्प तरीके से कॉर्पोरेट साजिश रची गई थी। इसमें दिल्ली में बहादुर शाह जफर मार्ग पर संपत्ति, मुंबई, लखनऊ, भोपाल और पटना में कुछ संपत्तियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यंग इंडिया लिमिटेड को धर्मार्थ संगठन माना जाता था, लेकिन अब तक यह पता नहीं चला है कि इसने क्या दान किया है।
#WATCH | Delhi | On ED’s prosecution complaint against Rahul Gandhi, Sonia Gandhi and others in alleged National Herald money laundering case, BJP MP Ravi Shankar Prasad says, “Congress party has the right to protest, but it does not have the right to misappropriate government… pic.twitter.com/t2mbQknwPY — ANI (@ANI) April 16, 2025
देश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
क्या है नेशनल हेराल्ड मामला?
वर्ष 2012 में भाजपा नेता और अधिवक्ता सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्रायल कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी और आरोप लगाया गया था कि यंग इंडियन लिमिटेड (YIL) की ओर से एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड के अधिग्रहण में कुछ कांग्रेस नेताओं ने धोखाधड़ी और विश्वासघात किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि YIL ने नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को गलत तरीके से अपने कब्जे में ले लिया है। अब सोनिया गांधी और राहुल गांधी दोनों को ही इस मामले में से जुड़ी जांच में ईडी ने तलब किया है। ED शेयरहोल्डिंग पैटर्न, AJL और YIL के फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन और उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
Bjp leader ravi shankar prasad target rahul sonia on national herald money laundering case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
Jul 03, 2026 | 10:53 AMExplainer: ₹115 लीटर बिक रहा पेट्रोल…सरकार की लागत आधी से भी कम, फिर ईंधन इतना महंगा क्यों? समझिए पूरा खेल
Jul 03, 2026 | 10:48 AMPrayagraj: भाकियू (युवा) का जल सत्याग्रह, भूमि अधिग्रहण और मुआवजे को लेकर सीएम के नाम सौंपा 20 सूत्रीय ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 10:43 AMNavbharat Sampadakiya: अब 16 साल के अपराधियों पर भी होगी कड़ी कार्रवाई? महाराष्ट्र सरकार का बड़ा प्रस्ताव
Jul 03, 2026 | 10:43 AMपुणे का केतन अग्रवाल हत्याकांड: सबूत जुटाने सिया के घर पहुंची पुलिस, आरोपियों का होगा लाई डिटेक्शन टेस्ट
Jul 03, 2026 | 10:43 AMIran General Vahidi: कई महीनों बाद ईरान के ताकतवर जनरल वाहिदी खामेनेई के जनाजे की तैयारी में दिखे
Jul 03, 2026 | 10:40 AMKSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
Jul 03, 2026 | 10:40 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














