Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Chhath Puja |
  • Ind vs Aus |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘देश के राजनीतिक इतिहास का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण क्षण’, BJP ने CM पद पर बने रहने को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Mar 23, 2024 | 06:45 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गिरफ्तारी के बावजूद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के दिल्ली का मुख्यमंत्री बने रहने की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि यह देश के राजनीतिक इतिहास का सबसे दुर्भाग्यपूर्ण क्षण और सबसे घटिया राजनीति है। आम आदमी पार्टी (AAP) नेताओं द्वारा अपने नेता (केजरीवाल) का जोरदार तरीके से बचाव करने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कटाक्ष किया कि वे (आप नेता) अब मुख्यमंत्री बनने के लिए एक-दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं लेकिन उनकी (केजरीवाल की) पत्नी भी अब इस दौड़ में शामिल हो गई हैं।

केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को पहली बार एक संदेश पढ़ा जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी जिंदगी का प्रत्येक क्षण देश की सेवा के लिए समर्पित रहा है। ठाकुर ने संगरूर में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से कम से कम 20 लोगों की मौत पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि पूरी आम आदमी पार्टी किसी न किसी शराब से संबंधित घोटाले में डूब गई है।

भाजपा नेता ने केजरीवाल के प्रति विपक्षी दलों द्वारा एकजुटता दिखाने को ‘‘चोर चोर मौसेरे भाई” की तरह बताया और कथित शराब घोटाले पर उनके खिलाफ कांग्रेस की पिछली शिकायत का हवाला देते हुए पार्टी (कांग्रेस) द्वारा उन्हें समर्थन देने पर सवाल उठाया। ठाकुर ने कहा कि कोई यह नहीं कह रहा कि केजरीवाल निर्दोष हैं और कोई घोटाला नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्य विपक्षी दल पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस इतनी असहाय और कमजोर क्यों हो गई है।” 

ठाकुर ने कहा, ‘‘सरगना गिरफ्तार कर लिया गया है और जिसने हमें नैतिकता और ईमानदारी का ज्ञान दिया, वह कहते हैं कि वह जेल से सरकार चलायेंगे।” उन्होंने कहा कि चारा घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के मामलों में दोषी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव जैसे व्यक्ति ने भी गिरफ्तार होने से पहले इस्तीफा देकर अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाया था।

कांग्रेस ने पार्टी के बैंक खातों को ‘फ्रीज’ (लेनदेन पर रोक) किए जाने के मामले को लेकर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री द्वारा कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने का सुनियोजित प्रयास किया जा रहा है। विपक्षी दल के इस आरोप पर ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने समय पर आईटी रिटर्न दाखिल नहीं किया और सोचती है कि वह कानून से ऊपर है। ठाकुर ने कहा कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की विकास की गारंटी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई पर विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि वे देख सकते हैं कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। 

(एजेंसी)

Bjp has targeted kejriwal for staying on as cm

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 23, 2024 | 06:45 PM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

अस्पतालों में नकली दवाओं पर रहेगी नजर, महाराष्ट्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, बनेंगे फ्लाइंग स्क्वायड

2

पिता पंकज धीर के निधन पर टूटे निकितिन धीर, सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी पीड़ा

3

कैदियों के बोझ से कराहती जेलें, आर्थर रोड जेल का भी यही हाल, सेलिब्रिटी-डॉन और आतंकी रहे बंद

4

छठ की शुभकामनाओं से लेकर ‘गार्बेज कैफे’ और सरदार पटेल तक, PM Modi के मन की बात की मुख्य बातें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.