Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कैदियों के बोझ से कराहती जेलें, आर्थर रोड जेल का भी यही हाल, सेलिब्रिटी-डॉन और आतंकी रहे बंद

Maharashtra Jail Crisis: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई की जेलें क्षमता से कई गुना अधिक कैदियों से भरी हैं। 1,000 क्षमता वाली आर्थर रोड जेल में 3,530 कैदी बंद हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Oct 26, 2025 | 11:48 AM

मुंबई मध्यवर्ती कारागृह (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra Jails Overcrowded: महाराष्ट्र की जेलों विशेष रूप से मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे की जेलों में कैदियों की बढ़ती संख्या के कारण स्थिति चिंताजनक हो गई है। इनमें देश की सबसे पुरानी जेलों में से एक, 1926 में अंग्रेजों द्वारा बनाई गई मुंबई की आर्थर रोड जेल (मुंबई मध्यवर्ती कारागृह) भी शामिल है।

छह एकड़ में फैली आर्थर रोड जेल में 20 से अधिक बैरक और विभिन्न कोठरियां हैं। इसकी क्षमता लगभग 1,000 कैदियों की है, लेकिन वर्तमान में यहाँ 3,530 कैदी हैं। इसी तरह ठाणे जेल की क्षमता 1,086 कैदियों की है। लेकिन यहाँ 3,111 कैदी हैं।

नवी मुंबई की तलोजा जेल की क्षमता 2,124 होने के बावजूद यहाँ 2,372 कैदी हैं। मुंबई की आर्थर रोड, ठाणे जेल और तलोजा जेल में कैदियों की संख्या अधिक होने का कारण इनका कोर्ट के लिए सुविधाजनक स्थान है। अन्य जेलें दूर होने के कारण कैदियों को लाना-ले जाना जोखिम भरा है।

सम्बंधित ख़बरें

यवतमाल के 980 गांवों पर फिर प्रशासक राज! ग्राम पंचायतों में चुनाव पर संशय बरकरार

भंडारा नगर परिषद में कल सजेगी राजनीतिक बिसात, समितियों के गठन पर सबकी नजर, किसे मिलेगी स्थायी समिति की कमान?

गोंदिया जिले में जलयुक्त शिवार के 781 काम परे, छोटे किसानों को सिंचाई कार्य के लिए फायदा

वर्धा की सड़कों पर डर का साया! मानसिक विक्षिप्त बन रहे खतरा, आर्वी में दो की मौत के बाद भी प्रशासन बेपरवाह

कब बढ़ेगी जेलों की संख्या?

प्रशासन के सामने अब यह सवाल है कि जेलों की क्षमता कब बढ़ाई जाएगी। साथ ही, कैदियों की बढ़ती संख्या के बीच जेलों में कर्मचारियों की भारी कमी भी एक बड़ी समस्या है। सुविधाओं की कमी और अधिक संख्या होने के कारण कैदियों में कई तरह की बीमारियां भी होने लगी हैं। वहीं पानी, साफ सफाई आदि की समस्या भी उत्पन्न हो रही है।

अंडरवर्ल्ड का गढ़ रही आर्थर रोड जेल

मुंबई की आर्थर रोड जेल अंडरवर्ल्ड का गढ़ रही है, जहां दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन जैसे डॉन बंद रहे हैं। 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को रखा गया था। इसके अलावा, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्गेन खान को इग्स मामले में यहीं रखा गया था। महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक और शिवसेना सांसद संजय राउत भी यहां समय बिता चुके हैं।

आर्थर रोड जेल में उच्च-सुरक्षा वाली ‘अंडा’ कोठरियों हैं, जो अंडे के आकार की हैं। इनका उपयोग हाई-प्रोफाइल कैदियों या अधिक सुरक्षा की आवश्यकता वाले व्यक्तियों, जैसे 1993 के बॉम्बे सीरियल ब्लास्ट के आरोपियों आदि के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें:- मंत्री संजय शिरसाट लेंगे राजनीति से संन्यास! कहा- कब रुकना है तय…, पवार बोले- घोटाले का हिसाब दो

महाराष्ट्र के जेलों की स्थिति

जेल का नाम बंदी क्षमता बंद कैदियों की संख्या
सेंट्रल जेल आर्थर रोड 1,000 3,530
ठाणे सेंट्रल जेल 1,086 3,111
येरवडा सेंट्रल जेल 2,449 7,027
कल्याण सेंट्रल जेल 540 2,107
उलोजा सेंट्रल जेल 2,124 2,372
नागपुर सेंट्रल जेल 1,840 3,855
भायखला महिला जेल 262 366
अमरावती सेंट्रल जेल 973 1,500
कोलापुर सेंट्रल जेल 1,789 2,210

पूरे महाराष्ट्र में 42,727 कैदी बंद

महाराष्ट्र में 9 केंद्रीय और 51 वर्ग 1, 2, 3 जिला जेलें हैं, जिनमें 19 खुली जेलें, 3 महिला जेलें, 1 खुली कॉलोनी, 1 किशोर सुधार गृह और जेल अस्पताल शामिल हैं। बता दें कि, इन जेलों की कुल आधिकारिक क्षमता 24,722 कैदियों की है। लेकिन वर्तमान में इनमें 42 727 केटी रखे जा रहे हैं उनमें 41,007 पुरुष, 1,707 महिलाएं और 13 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

जेलों में विचाराधीन कैदियों और अन्य राज्यों के कैदियों की संख्या भी अधिक है। राज्य की जेलों में गरीब तबके के कैदी भी हैं, जिन्हें मामूली अपराधों के लिए बिना सजा के वर्षों से बंट रखा गया है।

Maharashtra jails overcrowded arthur road thane taloja crisis

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 26, 2025 | 11:48 AM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra News
  • Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.