नेहरू से आगे निकले मोदी: 12 साल 15 दिन का कार्यकाल पूरा कर बनाया महा-रिकॉर्ड, देशभर में विशेष हवन-पूजन
Nehru vs Modi Tenure: भारत के राजनीतिक इतिहास में 10 जून 2026 का दिन एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के रूप में दर्ज हो गया है। विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-पाठ आयोजित किए जा रहे है।
- Written By: वंदना शर्मा
धर्मेन्द्र प्रधान, सोर्स IANS
BJP Celebrations Jagannath Temple: भारत के राजनीतिक इतिहास में 10 जून 2026 का दिन एक ऐतिहासिक मील के पत्थर के रूप में दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करने का गौरव हासिल कर लिया है। प्रधानमंत्री के तौर पर उनके निरंतर सेवा के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में हर्षोल्लास का माहौल है, और विभिन्न धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-पाठ आयोजित किए जा रहे है।
उन्होंने भारत में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने के पंडित नेहरू के रिकॉर्ड को तोड़ कर अपना नाम दर्ज कर लिया है। वह देश के सबसे लंबे कार्यकाल तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए है। 9 जून 2024 को नरेंद्र मोदी ने एनडीए के तीसरे कार्यकाल को पीएम पद की शपथ ली थी। इस के साथ उनके सत्ता में रहने के 12 साल पूरे हो गए है।
कलश पूजा और आदित्य नवग्रह पूजा कार्यक्रम आयोजित
मंदिर के पुजारी देवव्रत मिश्र ने मंत्र जाप से शुरुआत करते हुए कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे हो गए है। इस शुभ अवसर पर आज हवन,कलश पूजा और आदित्य नवग्रह पूजा आदि कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर महासंग्राम! एक तरफ तारीफों के पुल, दूसरी तरफ ‘बर्बादी’ का आरोप, पोस्टर से मचा बवाल
Modi Cabinet में बड़ा फेरबदल संभव! राघव चड्ढा की हो सकती है एंट्री, 2 मंत्रियों की छुट्टी होने की अटकलें
‘संकट में संकटमोचक’, ऑपरेशन ब्लू स्टार पर बयान, गिरीश महाजन पर भड़का BJP का आलाकमान
क्या मीनाक्षी नटराजन को अपनों से मिला धोखा? नामांकन रद्द होने के बाद दावा- पार्टी से ही लीक हुई थी अहम जानकारी
भगवान जगन्नाथ जी से बहुत गहरा जुड़ाव
केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि भारत के सामाजिक जीवन में 10 जून 2026 का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है। इन 12 सालों में पीएम मोदी ने अपने दिन-रात एक कर दिए है। पीएम मोदी ने प्रधानमंत्री के तौर पर भारत में सबसे लंबा केकल पूरा किया है। बता दें कि बुधवार को पीएम उनके 4,399 दिन पूरे हो रहे है, जो देश के किसी भी प्रधानमंत्री का सबसे लंबा कार्यकाल होता है। पीएम मोदी का आज भगवान जगन्नाथ जी से बहुत गहरा जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने भगवान से प्रधानमंत्री के लिए प्रार्थना करते है कि पीएम मोदी लंबे समय तक देश की सेवा करते रहे और उन पर जगन्नाथ भगवान का आशीर्वाद सदैव बना रहे। ऐसे ही पीएम मोदी हमारे देश का नाम रोशन करते रहे।
लगातार प्रधानमंत्री बनें रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया
वहीं दूसरी और दिल्ली में स्थित कालकाजी मंदिर में भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी के द्वारा हनुमान जी की एक विशेष पूजा पाठ की गई। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे लंबे सनी तक लगातार प्रधानमंत्री बनें रहने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इससे पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू के नाम यह रिकॉर्ड था, जो 12 साल 14 दिन तक प्रधानमंत्री रहे थे।
दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर पीएम मोदी के लंबे, सफल और ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए प्रार्थना करते हुए उबहोने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता है और उनका कार्यकाल अभी भी जारी है। शिवराज ने यह भी कहा कि इतनी मेहनत करना किसी सामान्य व्यक्ति के लिए आसान नहीं है। उन्होनें अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की और उन्हे प्रभावी ढंग से लागू भी किया है। जिससे देश के विकास को एक नई गति प्राप्त हुई है।
हम सभी पर ऐसे ही अपना आशीर्वाद बना रहे
ओडिशा के पूरी में भाजपा नेताओं अर्जुन राम मेघवाल और संबित पात्रा ने जगन्नाथ मंदिर में पूजा की। उन्होंने पीएम मोदी के प्रधानमंत्री पद अपने 12 साल पूरे होने के अवसर पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और देश की प्रगति के लिय प्रार्थना की।वही दूरी और संबित पात्रा ने कहा कि जगन्नाथ भगवान हम सभी पर ऐसे ही अपना आशीर्वाद बनाए रखें। आज हम सभी के लिए यह बहुत गर्व की बात है। हमारे पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है।
