Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

जन्मदिन विशेष: ISI से ISIS और पाकिस्तान से खालिस्तान तक, भारत के हर खतरे से टकरा चुके हैं अजित डोभाल, चौंका देगा ये मिशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी आंख कहे जाने वाले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल का आज यानी 20 जनवरी 2025 को 80वां जन्मदिन है। आइए जानते है उनके कुछ हैरतअंगेज किस्सों के बारे में...

  • By आकाश मसने
Updated On: Jan 20, 2025 | 04:51 AM

NSA अजित डोभाल का जन्मदिन आज (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी आंख कहे जाने वाले भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजित डोभाल का आज यानी 20 जनवरी 2025 को 80वां जन्मदिन है। डोभाल को देशभर में भारत के जेम्स बॉन्ड के नाम से भी जाना जाता हैं, क्योंकि उन्होंने अपना जीवन देश की सुरक्षा के लिए समर्पित किया। जो सालों तक दुश्मनों के बीच रहा और सेना को खुफिया जानकारी देता रहा। कहा जाता है कि अजित डोभाल ने देश की रक्षा के लिए अपने जीवन के करीब 40 साल गुमनामी में गुजारे हैं।

कौन हैं अजित डोभाल?

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में 20 जनवरी 1945 को जन्मे अजित डोभाल के पिता का नाम गुणानंद डोभाल है। वे सेना में बड़े अधिकारी थे। अजित की शुरुआती शिक्षा अजमेर के मिलिट्री स्कूल में हुई। साल 1967 में उन्होंने आगरा यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डिग्री हासिल की।

इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और साल 1968 में केरल कैडर के आईपीएस अधिकारी बन गए। पुलिस में 4 साल सेवा देने के बाद उनको 1972 में भारत की खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो यानी आईबी में शामिल किया गया।

7 साल पड़ोसी देश पाकिस्तान में की जासूसी

भारत सरकार के पांचवें NSA और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष अजित डोभाल करीब 7 साल तक पड़ोसी देश पाकिस्तान में जासूस बनकर रहे। पाकिस्तान में वे एक मुसलमान बनकर रहे और किसी को भनक तक नहीं लगने दी कि वो एक हिंदू परिवार से आते हैं। पाकिस्तान में उन्होंने अंडरकवर ऑपरेटिव की तरह काम किया।

7 साल तक पाकिस्तान में कार्यकाल के दौरान डोभाल ने भारत के लिए खुफिया और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी एकट्ठा करने में अहम भूमिका निभाई। वो अजित डोभाल ही थे जिन्होंने 15 बार भारतीय विमानों के अपहरण के खतरों को खत्म किया।

रिक्शेवाले के भेष में स्वर्ण मंदिर में दाखिल हुए

जून 1984 में पंजाब के स्वर्ण मंदिर को खालिस्तानी समर्थकों से मुक्त कराने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ऑपरेशन ब्लू स्टार चलाया था। इसके कुछ समय बाद ऑपरेशन ब्लैक थंडर को अंजाम दिया गया। दरअसल ऑपरेशन ब्लू स्टार के करीब 4 साल बाद खालिस्तानी समर्थक एक बार फिर से स्वर्ण मंदिर के अकाल तख्त के पास पहुंच गए थे।

यही वो समय था जब भारत के मौजूदा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने एक बार फिर अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। ऑपरेशन ब्लैक थंडर के दौरान अजित डोभाल रिक्शेवाले के भेष में स्वर्ण मंदिर में दाखिल हुए और अहम जानकारी भारतीय सेना को दी। अजित डोभाल ने ISIS आंतकियों के कब्जे से 46 भारतीय नर्सों को छुड़ाने में भी अहम भूमिका निभाई थी।

सर्जिकल स्ट्राइक के मास्टर माइंड

पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 18 सितम्बर 2016 को जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में LoC के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर हमला किया था। इस आतंकी हमले में 19 जवान शहीद हो गए। इसका बदला लने के लिए भारत ने पाकिस्तान में में सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

महान शख्सियतों के विषय में ऐसी ही रोचक जानकारियां हासिल करने के लिए यहां क्लिक करें

भारतीय जवानों ने 28-29 सिंतबर 2016 की दरमियानी रात पाक अधिकृत कश्मीर (POK) में घुसकर आतंकियों के ठिकानों को बर्बाद कर दिया था। कहा जाता है कि इस ऑपरेशन के मास्टर माइंड भी NSA अजित डोभाल थे। इसी वजह से डोभाल को भारत का जेम्स बॉन्ड तक कहा जाने लगा।

Birthday special know the shocking missions of ajit doval

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2025 | 04:51 AM

Topics:  

  • Ajit Doval

सम्बंधित ख़बरें

1

जब भिखारी बनकर डोभाल ने नाकाम की थी ना’पाक चाल, पाकिस्तान में अजीत का ‘अजेय मिशन’, पढ़ें पूरी कहानी

2

21 अगस्त को रूसी विदेश मंत्री से मिलेंगे एस जयशंकर, टैरिफ, रक्षा और व्यापार होगा अहम मुद्दा

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.