-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Birthday Special Jairam Ramesh Turns 71 On 09 April 2025 Know More Unknown Facts About Him
जन्मदिन विशेष: वो नेता जिसने हिंद-बुद्ध विचारधारा से लेकर ग्लोबल नीति का सफर किया तय, अब कहे जाते हैं राजनीति के ‘थिंक टैंक’
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
राजनीतिक जीवन बेहद समर्पण और रणनीतिक कौशल से भरा रहा है। 1991 और 1997 के आर्थिक सुधारों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और योजना आयोग के उपाध्यक्ष के सलाहकार के रूप में सेवाएं दीं।

नीति निर्माता के साथ कांग्रेस रणनीतिकार जयराम रमेश, फोटो - एक्स
नवभारत डिजिटल डेस्क : भारतीय राजनीति के प्रखर विचारक, अर्थशास्त्री और इतिहासकार जयराम रमेश आज 71 वर्ष के हो गए हैं। 9 अप्रैल 1954 को जन्मे जयराम रमेश आज भारतीय राजनीति, अर्थशास्त्र और इतिहास के ऐसे नाम हैं, जो अपने विचारों और काम से देश-विदेश में एक अलग पहचान बना चुके हैं।
इंडियन नेशनल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश वर्तमान में कर्नाटक से राज्यसभा सांसद हैं। लेकिन उनका सफर सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है। वे एक प्रखर बुद्धिजीवी, गहन चिंतक और आधुनिक भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदार रहे हैं।
रांची में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने दुनिया को समझने की चाह विकसित कर ली थी। उन्होंने खुद को हिंदू-बौद्ध परंपरा का अनुयायी बताया है और खुद को ‘हिंद-बुद्ध’ कहकर परिभाषित किया है। पंडित नेहरू के विचारों ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया, खासकर उनका आधुनिकता, उदारवाद और वैज्ञानिक सोच को लेकर दृष्टिकोण। महात्मा गांधी को शुरू में उन्होंने एंटी-मॉडर्न समझा, लेकिन जैसे-जैसे उन्होंने गांधी को पढ़ा, वे गांधीजी के विचारों के गहरे प्रशंसक बन गए। टैगोर के साहित्य और दर्शन ने भी उनके सोच को और विस्तृत किया।
सम्बंधित ख़बरें
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
शिक्षा और करियर की शुरुआत
जयराम रमेश ने 1975 में IIT बॉम्बे से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री ली। इसके बाद अमेरिका के कार्नेगी मेलॉन यूनिवर्सिटी से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर्स किया। MIT में उन्होंने टेक्नोलॉजी पॉलिसी में पीएचडी शुरू की लेकिन पारिवारिक कारणों से उसे अधूरा छोड़ भारत लौटना पड़ा।
विश्व स्तर पर योगदान
जयराम रमेश विश्व बैंक में काम कर चुके हैं। वे Indian School of Business यानी ISB हैदराबाद के संस्थापक सदस्य भी हैं। वे एशिया सोसाइटी, न्यूयॉर्क की अंतरराष्ट्रीय परिषद के सदस्य हैं और इंस्टीट्यूट ऑफ चाइनीज स्टडीज, नई दिल्ली में विजिटिंग फेलो भी हैं।
राजनीतिक सफर की झलक
उनका राजनीतिक जीवन बेहद समर्पण और रणनीतिक कौशल से भरा रहा है। 1991 और 1997 के आर्थिक सुधारों में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वित्त मंत्री पी. चिदंबरम और योजना आयोग के उपाध्यक्ष के सलाहकार के रूप में सेवाएं दीं। 2004 में यूपीए सरकार के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तैयार करने वाले मुख्य चेहरों में वे शामिल रहे। जयराम रमेश सोनिया गांधी के कई अंग्रेजी भाषणों के लेखक भी रहे हैं।
2009 में वे पर्यावरण एवं वन मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार मंत्री बने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई अहम निर्णय लिए। वर्तमान में वे एक संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की पर्यावरणीय नीति सलाहकार समिति में सदस्य हैं, जो विकासशील देशों को पर्यावरण के अनुकूल तकनीकों पर परामर्श देती है।
जन्मदिन विशेष खबरों के लिए यहां क्लिक करें
निजी जीवन
26 जनवरी 1981 को उनका विवाह के. आर. जयश्री से हुआ था, लेकिन दुर्भाग्य से उनका निधन 2019 में हो गया। वे अब दिल्ली के लोधी गार्डन क्षेत्र में रहते हैं। अपने 71वें जन्मदिन पर जयराम रमेश न केवल भारतीय राजनीति में बल्कि वैश्विक पर्यावरणीय और नीति-निर्माण जगत में भी प्रेरणा के प्रतीक हैं। उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि किस तरह ज्ञान, विचार और सेवा के साथ राजनीति को एक ऊंचे मंच पर पहुंचाया जा सकता है।
Birthday special jairam ramesh turns 71 on 09 april 2025 know more unknown facts about him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM












