Birthday Special: टीवी की बहू से लेकर कैबिनेट मंत्री तक का सफर! ऐसा है स्मृति का जीवन
Smriti Irani Birthday: मोदी सरकार में मंत्री रहीं स्मृति ईरानी 23 मार्च यानि आज अपना जन्मदिन मना रही है आइए जानते हैं अब तक कैसा रहा स्मृति ईरानी के जीवन का सफर।
- Written By: अमन उपाध्याय
स्मृति ईरानी, फोटो ( सो. सोशल मीडिया )
नवभारत डेस्क: मोदी सरकार में मंत्री रहीं स्मृति ईरानी कभी टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री रह चुकी हैं। भले ही आज वे राजनीति में अपनी पहचान बना चुकी हैं, लेकिन एक समय था जब वे दर्शकों के बीच आदर्श बहू के रूप में लोकप्रिय थीं। 23 मार्च 1976 को दिल्ली में जन्मीं स्मृति ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ‘आतिश’ से की थी।
इसके बाद वे ‘हम हैं कल आज और कल’, ‘कविता’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ जैसे धारावाहिकों में नजर आईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टेलीविजन में कदम रखने से पहले स्मृति क्या करती थीं?
होटल में वेट्रेस के रूप में किया काम
स्मृति ने अपनी स्कूली शिक्षा होली चाइल्ड ऑक्जिलियम स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ लर्निंग (पत्राचार) में दाखिला लिया। परिवार की आर्थिक मदद करने और खुद के खर्चों को पूरा करने के लिए उन्होंने एक होटल में वेट्रेस के रूप में भी काम किया। इसी दौरान किसी ने उन्हें मॉडलिंग में करियर बनाने की सलाह दी, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली से मुंबई का रुख किया।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Dhanush Birthday: शेफ बनना चाहते थे धनुष, किस्मत ने बनाया सुपरस्टार, जानिए शानदार सफर की कहानी
‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से मिली पहचान, ‘महारानी’ से मिला सम्मान, जानिए हुमा कुरैशी के करियर के बड़े पड़ाव
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
मिस इंडिया के फाइनल में बनाई जगह
1998 में स्मृति ने मिस इंडिया पेजेंट के फाइनल में अपनी जगह बनाई। इसी साल, वह मीका सिंह के एलबम ‘सावन में लग गई आग’ के गाने ‘बोलियां’ में परफॉर्म करती हुई दिखाई दीं। एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से वह हर घर में मशहूर हो गईं। हालांकि, शुरुआत में एकता कपूर की टीम ने इस किरदार के लिए उन्हें अस्वीकार कर दिया था।
ऐसा रहा राजनीतिक जीवन
स्मृति ईरानी 2003 में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ीं और अगले ही वर्ष महाराष्ट्र की यूथ विंग की उपाध्यक्ष बनीं। 2010 में उन्हें पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और महिला मोर्चा की अध्यक्ष बनाया गया। 2014 में उन्होंने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। 2019 में उन्होंने राहुल गांधी को 38,000 वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मोदी सरकार में उन्होंने मानव संसाधन विकास मंत्री, कपड़ा मंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद संभाले। हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
