-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Birth Anniversary Special Pandurang Shastri Athavale Know Interesting Facts About Him
जयंती विशेष: जानिए ऐसे समाज सुधारक की कहानी, जिन्हें मिले हैं महात्मा गांधी और रेमन मैग्सेसे जैसे कई अवॉर्ड्स
- Written By: आकाश मसने
पांडुरंग शास्त्री आठवले जिन्हें 'दादा' के नाम से भी जाना जाता है। वे एक महान भारतीय समाज सुधारक, चिंतक और अध्यात्मिक नेता थे। उनकी आज 104वीं जयंती है।

पांडुरंग शास्त्री आठवले (सोर्स: सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: पांडुरंग शास्त्री आठवले जिन्हें ‘दादा’ के नाम से भी जाना जाता है। वे एक महान भारतीय समाज सुधारक, चिंतक और अध्यात्मिक नेता थे। उनकी आज 104वीं जयंती है। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1920 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हुआ था। उन्होंने जीवनभर मानवता और समाज को नई दिशा देने का काम किया और “स्वाध्याय आंदोलन” की स्थापना की, जिसका उद्देश्य व्यक्तिगत और सामाजिक विकास के लिए आत्मचिंतन और अध्यात्मिकता को बढ़ावा देना था।
पांडुरंगशास्त्री आठवले के जन्मदिन को ‘मनुष्य गौरव दिन’ के रूप में मनाया जाता है। पांडुरंग शास्त्री ने पारंपरिक शिक्षा के साथ ही सरस्वती संस्कृत विद्यालय में संस्कृत व्याकरण के साथ न्याय, वेदांत, साहित्य और अंग्रेजी साहित्य का अध्ययन किया। उन्हें रॉयल एशियाटिक सोसाइटी मुंबई द्वारा मानद सदस्य की उपाधि से सम्मानित किया गया।
पांडुरंग शास्त्री आठवले ने हिंदू धर्म के ग्रंथों का गहरा अध्ययन किया और उनका उपयोग समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए किया। उनका मानना था कि हर व्यक्ति के भीतर ईश्वर का निवास है, और अगर हम अपने भीतर के देवत्व को पहचान लें, तो समाज में समरसता और सहयोग का वातावरण बन सकता है। उन्होंने ‘योगेश्वर कृष्ण’ की शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया और अपने अनुयायियों को आत्मचिंतन, आत्मनियंत्रण और समाज सेवा के मार्ग पर चलने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
थर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
यह भी पढ़ें:– जयंती विशेष : वो शख्स जिसे नोबेल पुरस्कार से किया गया सम्मानित, ब्लैक होल जैसे शोधकार्य से दुनिया को कराया परिचित
स्वाध्याय आंदोलन के जनक
पांडुरंग शास्त्री ने स्वाध्याय आंदोलन के जरिए लाखों लोगों को जीवन का नया दृष्टिकोण दिया और सामाजिक बुराइयों, जैसे जातिवाद, आर्थिक असमानता, और धार्मिक विभाजन के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनका आंदोलन न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर में फैल गया, खासकर उन देशों में जहां भारतीय प्रवासी रहते हैं।
मिले कई अवॉर्ड
पांडुरंग शास्त्री आठवले को अपने कार्यों के लिए कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। 1988 में उन्हें महात्मा गांधी पुरस्कार, 1997 में टेम्पलटन पुरस्कार, 1999 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार मिला है।
यह भी पढ़ें:– महायुति की सीट शेयरिंग पर लगेगी अंतिम मुहर! अमित शाह के घर पहुंचे शिंदे, फडणवीस और अजित पवार
पांडुरंग शास्त्री आठवले का योगदान न केवल भारतीय समाज के लिए अद्वितीय है, बल्कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। उनका निधन 25 अक्टूबर 2003 को हुआ, लेकिन उनके विचार और कार्य आज भी लाखों लोगों के दिलों में जीवित हैं।
Birth anniversary special pandurang shastri athavale know interesting facts about him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM










