बिहार सरकार ने चंपारण के बगहा में सोशल मीडिया साइटों पर 24 अगस्त तक लगाया प्रतिबंध, जानें कारण
- Written By: शुभम सोनडवले
Representational Pic
पटना. बिहार सरकार ने पश्चिम चंपारण जिले के बगहा में दो दिनों के लिए सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाया है। दरअसल, जिले में सोमवार को कुछ जगहों पर महावीरी जुलूस के पथराव किया गया। जिसके चलते यहां तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस घटना में कई लोग घला हो गए हैं, जिसमें पुलिस और पत्रकार भी शामिल है।
जिला प्रशासन ने दावा किया है कि अब स्थिति सामान्य है। प्रशासन ने एतिहात के तौर पर बगहा में दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है। प्रशासन ने फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स (पहले ट्विटर) समेत कुल 22 सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 22 अगस्त को दोपहर 1 बजे से 24 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
Bihar government bans social media sites in the Bagaha sub-division of West Champaran district from 1400 hours of 22nd August to 1400 hours of 24th August pic.twitter.com/XdgVWzi4Du — ANI (@ANI) August 22, 2023
गौरतलब है कि बगहा के रतनमाला में सोमवार को महावीरी अखाड़े ने जुलूस निकाला था। इस दौरान कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। देखते ही देखते हिंसा काफी भड़क गई। उपद्रवियों ने कई दुपहियां वाहनों को फूंक दिया।
सम्बंधित ख़बरें
बेटे की पढ़ाई के लिए पिता ने मौत के मुंह में झोंकी जान! खौफनाक वीडियो उड़ा देगा होश, देखें VIDEO
बदल रही है जेडीयू! नीतीश कुमार के पुराने ट्रैक से क्यों अलग दिख रही है पार्टी, इस लिस्ट से समझें नए समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी बवाल, वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेजप्रताप, बोले- सरकार का घेराव करेंगे
बिहार में पेंशन उत्सव: मुजफ्फरपुर के 4 लाख से अधिक लाभार्थियों को मिली बढ़ी हुई पेंशन; यहां चेक करें स्टेटस
बगहा पुलिस के मुताबिक, महावीरी झंडा निकालने को लेकर रतनमाला में दो गुटों में झड़प हो गई, जिसमें 10-12 लोगों को हल्की चोटें आई हैं। वहीं, मोतिहारी में दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। जिसके बाद काफी तोड़फोड़ हुई। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं। स्थिति कंट्रोल में हैं।
