चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था, करारी हार के बाद राहुल का पहला बयान, नतीजों को बताया चौंकाने वाला
Bihar Election Result में NDA ने 'डबल सेंचुरी' लगाकर शानदार जीत दर्ज की, जबकि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा। अब नेता विपक्ष Rahul Gandhi की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
- Written By: सौरभ शर्मा
बिहार चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था- राहुल गांधी
Bihar Election Final Result Declared: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए ने ‘डबल सेंचुरी’ लगाकर शानदार जीत दर्ज की है, जबकि महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इन नतीजों पर अब कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने इन परिणामों को ‘चौंकाने वाला’ करार दिया है। राहुल गांधी ने न सिर्फ हार स्वीकार की, बल्कि बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि यह चुनाव शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।
बिहार के चुनावी नतीजों ने एनडीए खेमे में जश्न का माहौल ला दिया है, वहीं महागठबंधन में हार के कारणों पर मंथन शुरू हो गया है। इसी बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नतीजों पर हैरानी जताते हुए चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रखी और कहा कि वे एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो निष्पक्ष नहीं था।
मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया। बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है। हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था। यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है। कांग्रेस… — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 14, 2025
सम्बंधित ख़बरें
आज सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, केरल में लगेगा कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा
NEET UG: ‘शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अब तक सस्पेंड क्यों नहीं’, राहुल गांधी ने PM मोदी पूछे ये 3 बड़े सवाल
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
80 बार लीक हुए पेपर, 2 करोड़ युवाओं का भविष्य बर्बाद; राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री का मांगा इस्तीफा
मतदाताओं का आभार, नतीजों पर हैरानी
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक विस्तृत पोस्ट लिखा। उन्होंने अपनी बात की शुरुआत मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए की। उन्होंने लिखा, ”मैं बिहार के उन करोड़ों मतदाताओं का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने महागठबंधन पर अपना विश्वास जताया।” इसके तुरंत बाद उन्होंने नतीजों पर हैरानी जताते हुए लिखा, ”बिहार का यह परिणाम वाकई चौंकाने वाला है।” उन्होंने हार का कारण बताते हुए साफ तौर पर कहा, ”हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।”
यह भी पढ़ें: नीतीश को क्यों नहीं हरा सका महागठबंधन? वो 6 बड़ी वजहों ने बिहार में ला दी ‘NDA सुनामी’
‘लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी’
राहुल गांधी ने अपने बयान में इस हार को एक बड़ी लड़ाई का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा, ”यह लड़ाई संविधान और लोकतंत्र की रक्षा की है।” उन्होंने भविष्य की रणनीति का भी खुलासा किया और कहा कि इस हार से वे रुकने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने लिखा, ”कांग्रेस पार्टी और इंडिया गठबंधन इस परिणाम की गहराई से समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र को बचाने के अपने प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।” उनका यह बयान साफ करता है कि विपक्ष इन नतीजों को आसानी से स्वीकार नहीं कर रहा है और आने वाले समय में इस पर और मंथन किया जाएगा।
