बिहार में हुआ नीतीश सरकार का विस्तार, BJP के मंगल पांडे, JDU के अशोक चौधरी समेत 21 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
- Written By: किर्तेश ढोबले
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की दो महीने से भी कम पुरानी मंत्रिपरिषद का शुक्रवार को विस्तार हो गया है। बीजेपी और JDU के कुल 21 लोगों ने शपथ ली है। भाजपा की रेनू देवी, मंगल पांडे, नीरज कुमार सिंह और जदयू के अशोक चौधरी ने बिहार मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के 12 और जेडीयू के नौ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।इनमें जयंत राज, जमा खान, सुनील कुमार, जनक राम, माहेश्वर हजारी, दिलीप जायसवाल , नितिन नवीन, नीतीश मिश्रा, मदन सहनी, लेसी सिंह , नीरज बबलूऔर अशोक चौधरी का नाम शामिल है। इस दौरान पटना में राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।
Bihar cabinet expansion | BJP's Renu Devi, Mangal Pandey, Niraj Kumar Singh and JD(U)'s Ashok Choudhary take oath as ministers in the Bihar Cabinet. Governor Rajendra Arlekar administers the oath to the office to them, in Patna. pic.twitter.com/fSbYsWUFlW — ANI (@ANI) March 15, 2024
सम्बंधित ख़बरें
रिपोर्ट का इंतजार करें… प्रशांत किशोर की चेतावनी पर मंत्री मिथिलेश का पलटवार; बोले- कानून का करें सम्मान
बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
ठाणे: बॉटल नेक फ्लाईओवर पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, नरेंद्र मेहता ने मंत्री सरनाईक को कहा- डबल रोल नहीं चलेगा
Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर में उमड़ा जनसैलाब, महापंचायत के मंच से प्रशांत किशोर ने दी बड़ी चेतावनी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से शपथ लेने अन्य प्रमुख चेहरों में पार्टी की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष मंगल पांडेय, नीरज कुमार सिंह, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, दिलीप कुमार जयसवाल और जनक राम शामिल हैं। मुख्यमंत्री की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से आज मंत्री के तौर पर शपथ लेने वाले पुराने प्रमुख चहरों में महेश्वर हजारी, शीला मंडल, पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार, जयंत राज, जमा खान, रत्नेश सदा शामिल हैं ।
जनवरी के अंत में जदयू प्रमुख और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजग में लौटने पर गठित हुए इस मंत्रिमंडल में कई अन्य नए चेहरों को भी शामिल किया गया है। बिहार मंत्रिमंडल के आज हुए विस्तार के साथ राज्य में अब मंत्रियों की संख्या 30 हो गयी है। पहले मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की कुल संख्या नौ थी।
अबतक मंत्रिपरिषद में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत भाजपा से तीन जबकि मुख्यमंत्री समेत जदयू से चार मंत्री थे। इसके अलावा निर्दलीय विधायक सुमित कुमार सिंह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन भी मंत्री थे। आज शपथ ग्रहण समारोह के दौरान भाजपा नेताओं ने ‘‘जय श्री राम” का नारा लगाया।
