-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- India »
- Bihar Assembly Election 2025 Battle Over Seat Sharing In Mahagathbandhan
Bihar: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर तेज हुई सियासत, जानें समीकरण
Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव से पहले ही सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं जिसमें सभी दल सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा कर रहे हैं। इस दौरान महागठबंधन में सीट को लेकर सियासी घमासान भी शुरू हो चुका है।
- Written By: प्रीति शर्मा
महागठबंधन दलों की बैठक (सौ. एक्स)

बिहार विधान चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरु कर दी है। जिसमें सभी दल अपने-अपने हिस्से की सीटों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। जिसकी वजह से आगामी चुनाव में सहयोगी दलों की बढ़ती राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं और सीमित संसाधन के बीच तालमेल बिठाना गठबंधन नेतृत्व के लिए चुनौती बनता जा रहा है।

महागठबंधन बिहार में राजनीतिक दलों का एक गठबंधन है जो 2015 के विधानसभा चुनावों से पहले बनाया गया था। इसमें राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यूनाइटेड), भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहित वामपंथी दल शामिल हैं। जिसके नेता नीतीश कुमार और अध्यक्ष तेजस्वी यादव हैं।
सम्राट चौधरी ने भरत तिवारी एनकाउंटर केस में आरोपी SDPO को दिया इनाम? रोहिणी आचार्य ने बिहार सरकार पर दागे सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आरोपी SDPO राजेश शर्मा को सरकार ने पटना में दी VVIP पोस्टिंग, भड़का परिवार
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
भरत तिवारी के खिलाफ केस जुटा रही पुलिस, श्राद्धकर्म खत्म होते ही तेज की जांच, देश भर में शुरू हस्ताक्षर अभियान

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व में अब तक महागठबंधन की पांच बैठक हो चुकी है जिसमें सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा हुई है। महागठबंधन में आरजेडी की स्थित अन्य दलों की तुलना में सबसे मजबूत है। साल 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 144 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे और 75 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

कांग्रेस पिछले चुनावों में 70 सीटों पर चुनाव लड़ी थी और 19 पर जीत हासिल की थी। दावा किया जा रहा है कि इस बार भी पार्टी 50 सीटों की दावेदारी कर रही है। इसके अलावा सीपीआई ने 24 सीटों की सूची तेजस्वी यादव को सौंपी है।

विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में आगामी चुनाव के लिए 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा सहनी ने उपमुख्यमंत्री पद की भी मांग रखी है। इस समय वीआईपी के पास बिहार विधानसभा में एक भी विधायक नहीं है। उनके चार विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

महागठबंधन में सीटों का बंटवारा करना तेजस्वी यादव के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। आरजेडी की भूमिका बनाए रखना और सहयोगी दलों को संतुलित करना उनके लिए एक चुनौती हो सकती है। गठबंधन की एकता बनाए रखना चुनावी रणनीति को मजबूत बनाती है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी क्या निर्णय लेगी।
Bihar assembly election 2025 battle over seat sharing in mahagathbandhan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Maharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM


















