Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूपेंद्र सिंह हुड्डा जन्मदिन विशेष: वो कांग्रेस नेता जिसकी हर बात मानता है आलाकमान, तीसरी बार मिलेगी हरियाणा की कमान

भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म जन्म 15 सितंबर 1947 को तत्कालीन पंजाब, अब हरियाणा के रोहतक जिले के सांघी गांव हुआ। भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के बड़े राजनेताओं में से एक हैं।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Sep 15, 2024 | 11:15 AM

भूपेंद्र सिंह हुड्डा (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्क: भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 15 सितंबर 1947 को तत्कालीन पंजाब, अब हरियाणा के रोहतक जिले के सांघी गांव हुआ। भूपेंद्र सिंह हुड्डा हरियाणा के बड़े राजनेताओं में से एक हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्म चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा और हरदेवी हुड्डा के घर हुआ था। उनके पिता रणबीर सिंह हुड्डा एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का प्राथमिक शिक्षा गुजरात में हुई। उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से बी.ए. किया, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित विधि संकाय से कानून की पढ़ाई की। उन्होंने अपना राजनीतिक जीवन युवा कांग्रेस से शुरू किया।

चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा पहली बार 1991 रोहतक लोकसभा क्षेत्र से संसद के सदस्य चुने गए। जिसके बाद 1996, 1998 और 2004 में भी वह राेहतक सीट से सांसद रहे। इसके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कद हरियाणा की राजनीति में बढ़ता चला गया। जिसके बाद उन्हें 1996 से 2001 तक एचपीसीसी (हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी) का अध्यक्ष बना दिया गया।

सम्बंधित ख़बरें

पंजाब में चुनावी टिकट पहले ही बिक गए…राहुल गांधी को भनक तक नहीं लगी, नवजोत कौर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप

कर्नाटक में छिन गई ‘कांग्रेसी’ की कुर्सी…हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया चुनाव, एक गलती ने 3 साल बाद पलट दी बाजी!

राहुल गांधी असफल वंशवादी, उन पर कांग्रेस नेताओं को भी भरोसा नहीं, भाजपा नेता ने बोला हमला

‘महाराष्ट्र को तालिबान बनाना चाहती है BJP’, हर्षवर्धन सपकाल का फडणवीस पर पलटवार, माफी मांगने से किया इनकार

यह भी पढ़ें:– BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जारी किया फरमान, महाराष्ट्र के नेताओं से कहा अजित पवार का करें सम्मान

2019 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस 23 दिग्गज नेताओं ने चिट्ठी लिखकर कांग्रेस हाईकमान से पार्टी में सुधार की मांग की थी। इन 23 नेताओं में भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल थे। जिनमें कई नेता पार्टी छोड़ कर जा चुके हैं। लेकिन भूपेंद्र सिंह हुड्डा उसी रुतबे के साथ कांग्रेस में माैजूद है।

दो बार बने प्रदेश के मुख्यमंत्री

भूपेंद्र सिंह हुड्डा दो बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। पहली बार मार्च 2005 में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद मुख्यमंत्री का सेहरा भूपेंद्र सिंह हुड्डा के सिर सजा। वहीं पांच साल सरकार चलाने के बाद 2009 में जब कांग्रेस ने दोबारा विधानसभा चुनाव जीता तो उन्होंने दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन 2014 में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें:– महात्मा बुद्ध के रास्ते पर चलकर भारत बन सकता है विश्वगुरू, महाराष्ट्र में बोले किरेन रिजिजू

हरियाणा में रुतबा कायम

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कांग्रेस में रुतबा इस बात से साबित होता है कि हरियाणा में किसी भी निर्णय में पार्टी आलाकमान हुड्डा की सहमति लेती हैं। कहा जा रहा है कि इस बार हो रहे हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के टिकट वितरण में भूपेंद्र सिंह हुड्डा की छाप है।

Bhupendra singh hooda birthday special

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2024 | 05:10 AM

Topics:  

  • Congress
  • Haryana Assembly Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.