- Hindi News »
- India »
- Bhopal Kamla Nehru Hospital Fire Four Infants Die In Government Hospital Fire 36 Infants Saves
मध्य प्रदेश: भोपाल के कमला नेहरु अस्पताल में लगी भीषण आग में चार बच्चों की गई जान, सीएम शिवराज ने दिए उच्चस्तरीय जांच के निर्देश
- Written By: सुभाष यादव

कमला नेहरु अस्पताल आग (Photo Credits-ANI Twitter)
भोपाल: भोपाल के सरकारी कमला नेहरु बाल चिकित्सालय (हमीदिया अस्पताल परिसर) में सोमवार रात को अस्पताल की तीसरी मंजिल के वार्ड में आग लगने से वहां भर्ती चार बच्चों की मौत हो गई। यह आग नेहरू बिल्डिंग के पीडियाट्रिक विभाग में लगी थी। इस घटना को राज्य के पूर्व सीएम कमलनाथ ने ‘बेहद दर्दनाक’ बताया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया, ‘‘ अस्पताल के बाल वार्ड में आग की घटना बेहद दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ, आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रुप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।” उन्होंने कहा कि भोपाल के कमला नेहरु अस्पताल के बाल वार्ड में आग की घटना दुखद है। घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
बरगी डैम में मौत का तांडव: सामने आईं रूह कपा देने वाली तस्वीरें; 9 शव बरामद
मुंबई से मथुरा तक…जब पानी में समा गईं सैकड़ों जिंदगियां, बरगी डैम से पहले हो चुके हैं ये दर्दनाक हादसे
Jabalpur Cruise Accident: हादसे से चंद मिनट पहले का VIDEO आया सामने, मौज-मस्ती कर रहे थे लोग और अचानक…
इंदौर में आज से हाउस लिस्टिंग ब्लॉक सर्वे शुरू, घर-घर जाएंगे प्रगणक और सुपरवाइजर
शिवराज सिंह चौहान का ट्वीट-
भोपाल के कमला नेहरू अस्पताल के चाइल्ड वार्ड में आग की घटना दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ। घटना की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। जांच एसीएस लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान करेंगे। — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) November 8, 2021
जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान द्वारा की जाएगी। भोपाल स्थित सरकारी कमला नेहरु बाल चिकित्सालय (हमीदिया अस्पताल परिसर) में सोमवार रात को आग लग गई। परिवार के लोग अपने बच्चों की तलाश में अस्पताल के बाहर नजर आए। फतेहगढ़ दमकल केंद्र के प्रभारी जुबेर खान ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे अस्पताल की इमारत की तीसरी मंजिल पर आग लग गई। मौके पर दमकल की करीब 8-10 गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया।
वहीं एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज ने लिखा कि बच्चों का असमय दुनिया से जाना बेहद असहनीय पीड़ा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना करता हूं। इन बच्चों के परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घटना में जो घायल हुए हैं, उन्हें शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हो, यही मेरी कामना है। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Bhopal kamla nehru hospital fire four infants die in government hospital fire 36 infants saves
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली में ई-रिक्शा किराया डबल, अब 10 नहीं 20 रुपये में होगा सफर, जेब ढीली होना तय
May 02, 2026 | 05:13 AMरिचार्ज के बाद भी लाइट बंद? प्रीपेड स्मार्ट मीटर में बैलेंस नहीं दिखा तो ऐसे करें तुरंत शिकायत
May 02, 2026 | 03:56 AMAaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














