Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह का बड़ा ऐलान, बिहार के काराकाट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Apr 10, 2024 | 04:37 PM

Photo - Instagram

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और भोजपुरी फिल्मों के गायक-अभिनेता पवन सिंह ने बुधवार को बिहार के काराकाट संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की घोषणा की। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि वे किसी पार्टी के चुनाव चिह्न पर या फिर निर्दलीय ही राजनीति के मैदान में उतरेंगे।

सिंह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ ‘माता गुरुतरा भूमेरू’ अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था, कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी”

“माता गुरुतरा भूमेरू” अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी माँ से वादा किया था की मैं इस बार चुनाव लड़ूँगा । मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट,बिहार से लड़ूँगा ।
जय माता दी@ANI @aajtak @timesofindia @indiatvnews @ndtv @ABPNews…
— Pawan Singh (@PawanSingh909) April 10, 2024

भाजपा ने सिंह को आसनसोल से अपना उम्मीदवार बनाया था, लेकिन उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। बिहार में भाजपा का जनता दल (यूनाईटेड), पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के नेतृत्व वाले हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के साथ गठबंधन है। गठबंधन में सीटों के तालमेल के तहत काराकाट सीट रालोमो के खाते में गई है। खुद उपेन्द्र कुशवाहा काराकाट से चुनाव लड़ रहे हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में काराकाट से जद (यू) के महाबली सिंह ने जीत दर्ज की थी। महागठबंधन ने सीटों के तालमेल के तहत यह सीट भाकपा (माले) को दी है।

Bhojpuri singer and actor pawan singh announced to contest elections from karakat in bihar

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 10, 2024 | 04:37 PM

Topics:  

  • Bihar
  • Lok Sabha Elections 2024

सम्बंधित ख़बरें

1

बिहार BJP को मिला नया अध्यक्ष…संजय सरावगी संभालेंगे दिलीप जायसवाल की कुर्सी, 2005 से हैं विधायक

2

बिहार में RJD के आरोप के बाद मचा बवाल, चुनाव से पहले मिले 10 हजार रूपये करने होंगे वापस, आ रहा नोटिस

3

पापा बाथरुम से आए और सबको फांसी लगा दी…बेटे ने बताया मुजफ्फरपुर के ‘बुराड़ी कांड’ का खौफनाक मंजर

4

पिता ने पहले पांच बच्चों को फंदे से लटकाया, फिर खुद लगा ली फांसी…बिहार में दिल दहलाने वाली घटना

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.