भरत तिवारी एनकाउंटर में नया मोड़, विपक्ष के बाद अब सत्तापक्ष ने भी उठाए गंभीर सवाल; वायरल VIDEO देख भड़की JDU
Bihar Police Encounter Case: बिहार का भरत तिवारी एनकाउंटर मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। एनकाउंटर से जुड़ा वीडियो वायरल होने के बाद JDU ने पुलिस की कार्रवाई पर संदेह जताया है।
- Written By: अमन मौर्या
जेडीयू नेता संजय झा और भरत तिवारी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bharat Tiwari Encounter Controversy: बिहार में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में सियासत तेज हो गई है। बिहार से आगे बढ़कर पड़ोसी राज्य झारखंड में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। सत्तारूढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने इस मामले पर बिहार की एनडीए सरकार पर हमलावर है। भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में विपक्ष के साथ-साथ सत्तापक्ष से भी आवाज उठने लगी है। नेताओं द्वारा लगातार पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
मामला बढ़ता देख बिहार सरकार पर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर दबाव बढ़ रहा है। भरत के एनकाउंटर से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद मामले में अब नया मोड़ आ गया है। वायरल वीडियो के आधार बनाकर लोग, पुलिस की कार्रवाई की वैधता और पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
JDU ने जताया संदेह
JD(U) के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में मीडिया से बात करते हुए कहा कि जो वीडियो सामने आया है और हमने जो देखा है, उससे निश्चित रूप से पूरी स्थिति पर संदेह पैदा होता है। बिहार सरकार ने चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करके तुरंत कार्रवाई की है, लेकिन यह काफी नहीं है। मेरा मानना है कि वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले की एक तय समय-सीमा के भीतर जांच करनी चाहिए, न कि ऐसी जांच जो अनिश्चित काल तक चलती रहे, और जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर हिंगना अपडेट: वार्ड नंबर 10 में नगरसेवक पद के लिए आज मतदान, प्रशासन की तैयारियां पूरी
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
मेरी और पिताजी की हत्या की साजिश… थाने पहुंचे तेज प्रताप, आकाश यादव समेत 7 के खिलाफ FIR, बिहार में हड़कंप
मुरैना में वीआईपी कल्चर पर सवाल: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष के टॉयलेट जाने के लिए रात में खुला बैंक, मचा बवाल
Patna, Bihar: JD(U) Working President Sanjay Kumar Jha, reacting to the Bharat Tiwari encounter, says, “The video that has emerged and what we have seen certainly raises doubts about the entire situation. The state government has taken immediate action by suspending four… pic.twitter.com/vRRfdht93N — IANS (@ians_india) June 20, 2026
सरकार से कड़ी कार्रवाई की अपील
जहां तक सरकार की बात है, तो मैं बस इतना कह सकता हूं कि जब सरकार कहती है कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, तो यह बात सभी पर लागू होनी चाहिए। अगर कोई पुलिसकर्मी भी अपराध करता है, तो उसे भी नहीं बख्शा जाना चाहिए। उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
ये भी पढ़ें- अभिषेक, कुणाल और अब उदयन गुहा… बंगाल में TMC नेताओं को अंडों से निशाना बनाने का सिलसिला जारी, देखें VIDEO
BJP ने किया बचाव
भोजपुर में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह कहते हैं, अपराधी बच नहीं सकते और आरोप सही हैं या गलत, यह जांच का विषय है। बिहार डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में चल रहा है और अपराधियों के पास राज्य से भागने के अलावा कोई विकल्प नहीं होगा।
