अभिषेक, कुणाल और अब उदयन गुहा... बंगाल में TMC नेताओं को अंडों से निशाना बनाने का सिलसिला जारी, देखें VIDEO

West Bengal News: बंगाल में अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष के बाद अब पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर अंडे फेंके गए। कोर्ट परिसर में भारी सुरक्षा के बीच हेलमेट पहनकर उनको बाहर निकाला गया।
Abhishek, Kunal, and now Udayan Guha... the trend of targeting TMC leaders in Bengal with eggs continues; watch the video.
टीएमसी नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा पर भीड़ ने अंडे फेंके (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Udayan Guha Egg Attack: तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी और कुणाल घोष पर राज्य में अंडे से हमले के बाद अब एक और नेता को भीड़ ने निशाना बनाया है। पश्चिम बंगाल में पूर्व की ममता सरकार मंत्री रहे उदयन गुहा को दिनहाटा सब-डिविजनल कोर्ट में पेशी के दौरान उन पर अंडे फेंके गए और उनके खिलाफ नारे लगाए गए।

हालांकि, पूर्व मंत्री हेलमेट लगाए हुए थे इससे उनकों कोई चोट नहीं आई। परिसर से बाहर निकलने पर भारी संख्या में भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात थी।

सुरक्षा घेरा में निकाला गया बाहर

पूर्व मंत्री के पुलिस स्टेशन से बाहर आने के पहले ही स्टेशन के बाहर भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। नेता के बाहर आते ही भीड़ ने उनके खिलाफ खूब नारेबाजी की। भारी संख्या में तैनात पुलिसकर्मियों ने पूर्व मंत्री के चारों ओर सुरक्षा घेरा बनाकर उन्हें बाहर निकाला गया।

अभिषेक-कुणाल पर भी हुए हमले

पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेताओं पर भीड़ द्वारा अंडे फेंकने का सिलसिला पहली बार नहीं है। इसके पहले भी ममता बनर्जी के भतीजे और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी और टीएमसी विधायक कुणाल घोष पर भी लोगों ने अंडे से हमले किया था। अभिषेक बनर्जी सोनारपुर के दौरे पर थे। इसी दौरान भीड़ ने अभिषेक पर अंडे से हमले किया और उनपर हमला भी हुआ। उनके शर्ट फाड़े गए।

टीएमसी विधायक कुणाल घोष ममता बनर्जी के आवास पर मीटिंग के लिए जाने के दौरान एक युवक ने उन पर अंडे से हमला किया। हमले के बाद युवक ने अपने कृत्य को सही ठहराते हुए घोष पर आरोप लगाया कि वे इसी लायक हैं, इन लोगों ने बहुत जुल्म किए हैं।

BJP ने लगाया उत्पीणन का आरोप

राज्य में टीएमसी नेताओं पर लगातार बढ़ रहे हमले भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के शासनकाल के दौरान लोग राजनीतिक हिंसा से परेशान थे। इस दौरान लोगों को हमलों, धमकियों और लूटपाट का सामना करना पड़ा। यह उसी का परिणाम है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com