वे पंजाबियों के गद्दार… राघव चढ्ढा पर भड़के भगवंत मान, राष्ट्रपति से मुलाकात करने दिल्ली पहंचे मुख्यमंत्री
Bhagwant Mann News: पंजाब के सीएम आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। जिसमें वो सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर अवैध और गैरकानूनी दलबदल का मुद्दा उठाएंगे।
- Written By: अमन मौर्या
भगवंत मान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Bhagwant Mann Meets President: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। जिसमें आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर अवैध और गैरकानूनी दलबदल का मुद्दा उठाएंगे। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि उन्हें राष्ट्रपति भवन से पुष्टि मिल गई है और मंगलवार को हम सात राज्यसभा सांसदों द्वारा अवैध और गैरकानूनी दलबदल का मुद्दा उठाने के लिए भारत के राष्ट्रपति से मिलेंगे। उन्होंने कहा था कि जनता के जनादेश का अपमान करने वाले ये सांसद किसी भी दया के पात्र नहीं हैं क्योंकि वे पंजाब और पंजाबियों के गद्दार हैं।
राज्यसभा में घटी AAP की संख्या
बता दें कि आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद राघव चड्डा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता अप्रैल में पिछले महीने बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इससे आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा। सात राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद उच्च सदन में AAP के सांसदों की संख्या 10 से घटकर मात्र 3 रह गई है।
AAP विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मीटिंग पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मीडिया से कहा कि क्या भाजपा में शामिल होने के बाद कोई कानून से ऊपर हो सकता है? कानून सबसे ऊपर है। मैं राष्ट्रपति को सूचित करूंगा और उन्हें हर बात से अवगत कराऊंगा।
सम्बंधित ख़बरें
72% क्षेत्रफल और 78% आबादी पर ‘भगवा’ राज; 2013 के मुकाबले देश में ढाई गुना बढ़ी बीजेपी विधायकों की संख्या
बंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
BJP को बड़ा झटका, MP के 2 सांसदों को दक्षिण में मिली करारी शिकस्त, कुरियन केरल और मुरुगन तमिलनाडु में हारे
वो नेता जो कभी दिल्ली में चलाता था कपड़े की दुकान…फिर पहली बार ही चुनाव लड़कर बन गया हरियाणा का मुख्यमंत्री
#WATCH करनाल: AAP विधायकों के साथ राष्ट्रपति से मीटिंग पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, “… क्या भाजपा में शामिल होने के बाद कोई कानून से ऊपर हो सकता है? कानून सबसे ऊपर है। मैं राष्ट्रपति को सूचित करूंगा और उन्हें हर बात से अवगत कराऊंगा…” pic.twitter.com/jhsnRFx7J2 — ANI_HindiNews (@AHindinews) May 5, 2026
दलबदल की यह परंपरा अस्वीकार्य
मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जो लोग इस दलबदल को सामान्य बात या परंपरा बता रहे हैं, वे जनता के फैसले की घोर अवहेलना को उचित ठहरा रहे हैं। यह अस्वीकार्य है। इस तरह की बातें करने वाले लोग अपनी निष्ठा बदलने की तैयारी में दिख रहे हैं। पंजाब में सरकार की मजबूती की पुष्टि करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि राज्य सरकार को सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह पूर्ण विश्वास प्राप्त है।
ये भी पढ़ें- बंगाल से ममता की विदाई होते ही सरकारी फाइलों पर लगा पहरा; मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश, जानें क्या है मामला
सदन में पूर्ण बहुमत में: भगवंत मान
राज्य में फ्लोर टेस्ट की कोई भी मांग अनावश्यक हो जाती है। मुख्यमंत्री मान ने आगे कहा कि बजट सुचारू रूप से पारित हो गया है और हर छोटा या बड़ा विधेयक सदन में सफलतापूर्वक पारित हो गया है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि सरकार सदन में पूर्ण बहुमत में है।
आलोचकों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि विधानसभा सत्र बुलाने के औचित्य पर सवाल उठाने वालों को पहले केंद्र सरकार द्वारा पूरी की गई गारंटियों का जवाब देना होगा। उसके बाद ही वे हमारे बारे में सवाल उठा सकते हैं।
