25 साल के आशिक ने की 11 साल बड़ी गर्लफ्रेंड की हत्या? OYO में बुलाकर 17 बार चाकू से किया वार
आरोपी की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस के रूप में हुई। दोनों की मुलाकात एक मेले में हुई थी जहां उन्होंने नंबर एक्सचेंज किए थे। हरिनी अपने बॉयफ्रेंड से 11 साल बड़ी थी और उसके दो बच्चे हैं।
- Written By: अक्षय साहू
आरोपी यशस, मृतक हरिनी (फोटो- सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसी घटना सामने आई है। यहां एक 25 साल के प्रेमी ने 11 साल बड़ी गर्लफ्रेंड को OYO होटल बुलाकर चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। दोनों पश्चिमी बेंगलुरु के केंगेरी क्षेत्र के रहने वाले थे।
मृतक का नाम हरिनी (36) है और वह दो बच्चों की मां है। वहीं आरोपी की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर यशस के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि यशस ने हरिनी को पूर्णा प्रजना लेआउट स्थित एक OYO होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहां बातचीत के दौरान रिश्ता खत्म करने को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर यशस ने हरिनी पर चाकू से 17 बार वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आरोपी बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि घटना 6 जून की रात को हुई, लेकिन घटना का खुलासा 8 जून को हुआ। इसके बाद से ही पुलिस आरोपी बॉयफ्रेंड की तलाश में जुट गई थी। पुलिस ने 9 जून को यशस को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में यशस ने बताया कि उसकी मुलाकात एक मेले में हुई थी। यहीं पर दोनों ने अपने नंबर एक्सचेंज किए थे। इसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर उन्होंने डेट करना शुरू किया था।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: महाराष्ट्र में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, भंडारा में करोड़ों का माल जब्त
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा! जंतर-मंतर प्रदर्शन में घुसे 980 से ज्यादा शातिर अपराधी, पुलिस ने FRS से की पहचान
असोरिया पेट्रोल पंप फायरिंग केस: मकोका के आरोपियों का अमरावती में घटनास्थल पर रिक्रिएशन पंचनामा
Yavatmal News: दिग्रस के 55 तोला सोना चोरी मामले में 6 साल बाद बड़ा मोड़, कोर्ट ने मांगा जवाब
इस दौरान हरिनी के पति को उसके अवैध संबंध का पता चल गया और उसने उसका फोन छिन लिया। इस बीच प्रेमी यशस लगातार उससे संपर्क करने की कोशिश करता रहा, लेकिन हर बार असफल रहा। हरिनी के अचानक लापता हो जाने से यशस बेचैन हो उठा। उसे लगने लगा कि हरिनी अब उससे पीछा छुड़ाना चाहती है। गुस्से और चोट खाए अहंकार में यशस ने उसे हमेशा के लिए रास्ते से हटाने की ठान ली। उसने पहले से एक चाकू खरीदा और सिर्फ सही मौके का इंतजार करने लगा।
होटल में बुलाकर 17 बार चाकू से किया वार
इसके बाद यशस ने हरिनी को 6 जून को OYO होटल में मिलने के लिए बुलाया। यहां हरिनी ने यशस से रिश्ता खत्म करने की बात कही। इससे यशस गुस्से में आकर हरिनी पर 17 बार चाकू से वार किया और उसकी हत्या कर दी।
