-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Crime »
- Seven True Stories Of Marriage Betrayal And Brutal Killings Including Sonam Raja Raghuvanshi Case
विवाह-बेवफाई और कत्ल! किसी ने किए शव के टुकड़े तो किसी ने मर्डर कर नाले में फेंका, आत्मा झकझोर देंगी ये 7 सनसनीखेज कहानियां
- Written By: अभिषेक सिंह
राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस के दावों को अगर सच मानें तो यह इस साल यानी 2025 का 7वां ऐसा केस होगा जहां पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा है।

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
इंदौर से हनीमून के लिए मेघालय गए राजा रघुवंशी का शव दो जून को एक खाई में मिला ता। इस मामले में हुए ताजा खुलासे ने एक बार फिर सभी को झकझोर कर रख दिया है। मेघालय पुलिस की मानें तो सोनम रघुवंशी ने ही भाड़े के बदमाशों के जरिए राजा रघुवंशी की हत्या करवाई है। उसके प्रेमी सहित तीन साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि, सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक ढाबे पर मिली है।
पुलिस ने सोनम के कथित प्रेमी राज कुशवाहा और विशाल उर्फ विक्की को इंदौर से, जबकि आकाश राजपूत को यूपी के ललितपुर से और आनंद को मध्य प्रदेश के बीना से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है इन्हीं के साथ मिलकर पत्नी सोनम ने राजा की हत्या को अंजाम दिया है। जबकि सोनम के पिता इस केस में गहरी साजिश की बात कहते हुए सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
पुलिस के दावों को अगर सच मानें तो यह इस साल यानी 2025 का 7वां ऐसा केस होगा जहां पत्नी ने अपने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा है। इन 7 में से 5 घटनाएं अकेले उत्तर प्रदेश से सामने आईं, जबकि एक मामला हरियाणा से और यह मामला मध्य प्रदेश का सामने आया है। आइए नज़र डालते हैं उन सभी घटनाओं पर…
सम्बंधित ख़बरें
वाराणसी में तीन लोगों पर जानलेवा हमला; साड़ी कारीगर की पत्थर से कूंचकर हत्या और दो घायल, जांच में जुटी पुलिस
मथुरा में छात्र विपिन हत्याकांड का खुलासा: मुठभेड़ में पकड़े गए दो आरोपी, महिला सह-अभियुक्ता भी गिरफ्तार
कोपरखैरणे स्टेशन पर महिला यात्रियों के आसपास घूमता दिखा संदिग्ध व्यक्ति, वीडियो वायरल; GRP ने बाहर निकाला
इंदौर: राजा रघुवंशी के भाई के ढाबे पर पुलिस की कार्रवाई, बिना लाइसेंस शराब पिलाने का मामला
मेरठ: बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड
रिश्तों और भरोसे के कत्ल की बात हो तो यूपी के मेरठ की कहानी अपने आप याद आ जाती है। मेरठ के सौरभ हत्याकांड में भी कुछ ऐसा ही मामला सामने आया था। 3 मार्च को मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं, शव के टुकड़े-टुकड़े करके सीमेंट से नीले रंग के ड्रम में बंद कर दिया था। इसके बाद दोनों घूमने निकल गए। जब लौटे तो इस हत्याकांड का खुलासा हुआ। फिलहाल मुस्कान और साहिल दोनों सलाखों के पीछे हैं।
औरैया: शादी के 15वें दिन करवाई पति की हत्या
मार्च में यूपी के ही औरैया में प्रगति यादव ने शादी के 15वें दिन ही प्रेमी अनुराग उर्फ मनोज के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करवा दी। बताया जा रहा है कि प्रगति ने अपने पति दिलीप की हत्या के लिए 2 लाख रुपये में कॉन्ट्रैक्ट किलर को हायर किया था। उसने शूटर को 1 लाख रुपये भी दिए थे। यह रकम उसने मुंह दिखाई में मिले पैसों से जुटाई थी। जबकि 1 लाख रुपए अनुराग ने दिए थे।
भिवानी: पति की हत्या कर शव नाले में फेंका
मार्च महीने में ही हरियाणा के भिवानी में रवीना नाम की महिला यूट्यूबर ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने शव को नाले में फेंक दिया। पुलिस जांच में पता चला कि रवीना ने इंस्टाग्राम के जरिए सुरेश से संपर्क हुआ था। इश्क हुआ फिर दोनों साथ में शॉर्ट वीडियो बनाने लगे। एक दिन पति प्रवीण ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।
मेरठ: पति की हत्या कर सांप काटने का नाटक
अप्रैल में मेरठ पत्नी रविता ने अपने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर अमित कुमार की हत्या कर दी। हत्या को हादसा साबित करने के लिए रविता ने अमित के शव के पास सांप रख दिया और लोगों को बताने लगी कि अमित की मौत सांप के काटने से हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रविता का झूठ पकड़ा गया। जिसने प्रेमी अमरदीप के साथ मिलकर पति अमित का गला घोंट दिया था।
देवरिया: पति की हत्या, शव टॉली बैग में फेंका
अप्रैल महीने में ही उत्तर प्रदेश के देवरिया से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी की मदद से अपने पति की हत्या कर दी और शव को दो ट्रॉली बैग भरकर ठिकाने लगाने की कोशिश की। 38 वर्षीय नौशाद अहमद 10 दिन पहले ही दुबई से लौटे थे। मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव में उनके घर से करीब 55 किमी दूर तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक खेत में उनका क्षत-विक्षत शव मिला था।
बिजनौर: प्रेमी मेहरबान से करवाई पति की हत्या
अप्रैल में बिजनौर के फारूक की हत्या कर दी गई थी। फारूक सऊदी में काम करता था और गांव वापस आया था। उसे पता चला कि उसकी पत्नी अमरीन का गांव के मेहरबान से प्रेम प्रसंग चल रहा है। फारूक ने अमरीन की पिटाई की, जिससे नाराज होकर अमरीन ने मेहरबान के साथ मिलकर फारूक की हत्या की साजिश रची। इसके बाद मेहरबान और उसके दोस्त उमर ने फारूक को गोली मार दी।
उलझती जा रही राजा रघुवंशी मौत की मिस्ट्री, सोनम नहीं है हत्यारिन? मामले में आया नया ट्विस्ट
इन घटनाओं को देखें तो साल 2025 में अभी 6 महीने भी नहीं बीते हैं और पत्नियों के द्वारा पति को मौत के घाट उतारने के 7 सनसनीखेज मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ रही इस तरह की घटनाएं न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती, बल्कि समाज में नैतिकता के पतन का संदेश भी मानी जा रही हैं।
Seven true stories of marriage betrayal and brutal killings including sonam raja raghuvanshi case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














