Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

यहां देखने को मिलती है राजनीति और समाजसेवा की खूबसूरत कारीगरी

  • Written By: रवि शुक्ला
Updated On: Apr 25, 2022 | 05:41 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

यों तो आज हर इंसान व्यस्त है। दूसरों के लिए तो दूर, खुद के लिए भी उपयुक्त समय की कमी आज देखने को मिल रही है। ऐसे में यदि अपनी दिनचर्या से थोड़ा-बहुत समय भी किसी के काम आ जाए, तो यह किसी मिसाल से कम नहीं है। और फिर बात एक बार की नहीं है, यदि आप परंपरा के रूप में किसी की सेवा करने में सक्षम हैं, तो यकीन मानिए, आप किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।

ठीक ऐसी ही मिसाल कायम करते हुए राजनीति और समाजसेवा की खूबसूरत कारीगरी को एक-दो नहीं, बल्कि कई वर्षों से अंजाम दे रहे हैं देश के जाने-माने राजनीतिज्ञ बैजयंत ‘जय’ पांडा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और असम व दिल्ली के पार्टी प्रभारी बैजयंत खुद में समाजसेवा का भाव बखूबी रखते हैं। उन्होंने समाज के प्रति अपने निष्ठा भाव को स्वदेशी सोशल मीडिया मंच, कू ऐप के माध्यम से बयान किया है। सोशल मीडिया पर बहुत ही खूबसूरत पोस्ट करते हुए बैजयंत ने कहा है:

जैसा कि हर गर्मियों में पीढ़ियों से हमारा पारिवारिक रिवाज रहा है, इस महीने की शुरुआत से, ओडिशा और दिल्ली में मेरे घर-कार्यालयों के बाहर राहगीरों के लिए पानी और छाछ का दैनिक प्रावधान शुरू हुआ ?

सम्बंधित ख़बरें

Pune News: पुणे में शिवाजी-टीपू सुल्तान टिप्पणी विवाद, भाजपा का प्रदर्शन, कांग्रेस ने पथराव का आरोप लगाया

शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया

पंजाब में BJP की बढ़ी मुश्किल! दिग्गज नेता ने छोड़ा कमल का साथ, सुखबीर बादल की मौजूदगी में थामा अकाली दल का हाथ

भंडारा की सामाजिक कार्यकर्ता को पालकमंत्री ने किया सम्मानित, गरीब व दिव्यांग के लिए ब्रांड एंबेसडर

Koo App

As has been our family custom for generations every summer, from earlier this month, daily provisioning of water & dahi-water began for passersby outside my home-offices in Odisha & Delhi ?

View attached media content

– Baijayant ’Jay’ Panda (@pandajay) 25 Apr 2022

उन्होंने इस पोस्ट के साथ ही एक बेहद दिलचस्प वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पास से निकलने वाले राहगीर साफ-सुथरे घड़ों में रखे पानी और छाछ से अपनी प्यास बुझाते दिखाई दे रहे हैं।

मानों तो यह पोस्ट अपने में बहुत कुछ कहती है और ना मानो तो कुछ भी नहीं। गर्मी के दिनों में जहाँ तपती धूप और जलता दिन गले को हर थोड़ी देर में सूखाने की वजह बन जाता है, ऐसे में यदि कोई एक गिलास पानी पिलाने वाला मिल जाए, तो आधी तकलीफें तो यों ही खत्म हो जाती हैं।

हर कोई इस आग उगलती गर्मी से बचना चाहता है, लेकिन काम की जिम्मेदारी और पेट का सवाल सारे जवाब खुद-ब-खुद ही दे जाते हैं। ऐसे में गर्मी के इन दिनों में हर वर्ष बैजयंत ‘जय’ पांडा ओडिशा और दिल्ली में अपने घर और कार्यालय के बाहर राहगीरों के लिए पानी और छाछ की व्यवस्था करते हैं।

खास बात यह है कि यह परंपरा उनके परिवार में कई पीढ़ियों से चली आ रही है, जो प्रत्यक्ष तौर पर पुण्य का काम है। कहा जाता है कि हर घर, समाज या धर्म की विशेष मान्यताएँ और परम्पराएँ होती है, जिनके कदमों पर चलकर ही समाज आगे बढ़ता है। बैजयंत ‘जय’ पांडा की पीढ़ी-दर-पीढ़ी से चली आ रही गर्मी के दिनों में पानी और छाछ से प्यास बुझाने की यह परंपरा वाकई में सराहनीय है।

Beautiful workmanship of politics and social service is seen here

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 25, 2022 | 05:41 PM

Topics:  

  • BJP
  • People
  • Social Work

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.