Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दिल्ली में शराब की बिक्री पर लगी पाबंदी, एमसीडी चुनाव को लेकर ‘ड्राई डे’ घोषित

  • By दामिनी सिंह
Updated On: Dec 01, 2022 | 01:05 PM

Representative Image

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : दिल्ली में नगर निगम चुनाव (MCD Election) के कारण शुक्रवार से रविवार तक शराब की बिक्री पर पाबंदी (Liquor Ban) रहेगी। शहर के आबकारी विभाग ने यह घोषणा की। दिल्ली नगर निगम के 250 वार्ड के चुनाव के लिए रविवार को मतदान होना है। मतगणना सात दिसंबर को की जाएगी। आबकारी विभाग ने घोषणा की कि सात दिसंबर भी शुष्क दिवस के तौर पर मनाया जाएगा।  

शुष्क दिवस वे दिन होते हैं जब सरकार दुकानों, क्लबों, बार आदि में शराब की बिक्री पर रोक लगा देती है। दिल्ली आयुक्त (आबकारी) कृष्ण मोहन उप्पु ने बुधवार को एक अधिसूचना में कहा कि दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के अनुसार यह आदेश दिया जाता है कि दो दिसंबर से चार दिसंबर तथा सात दिसंबर को ‘शुष्क दिवस’ (Dry Day) के तौर पर मनाया जाएगा।

अधिसूचना में कहा गया है, ‘दो दिसंबर 2022 (शुक्रवार) को शाम साढ़े पांच बजे से चार दिसंबर 2022 (रविवार) को शाम साढ़े पांच बजे तक ‘शुष्क दिवस’ मनाया जाएगा।’ इसमें कहा गया है कि सात दिसंबर 2022 (बुधवार) को भी 24 घंटे के लिए शुष्क दिवस मनाया जाएगा। सात दिसंबर को मतों की गिनती होगी। (एजेंसी)

Ban on sale of liquor in delhi declared dry day for mcd elections

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 01, 2022 | 01:05 PM

Topics:  

  • Delhi News
  • Liquor Ban

सम्बंधित ख़बरें

1

8 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, दक्षिण में दितवाह तूफान का कहर

2

नॉट डन ओझा जी…सियासत से डिमोटिवेट हुए UPSC टीचर अवध ओझा, केजरीवाल के करीबी नेता ने लगा दी क्लास

3

बारात में पैसे लूट रहे मासूम पर सनकी सिपाही ने खेला खूनी खेल! दाग दी गोली, वजह जान कांप जाएगी रूह

4

दिल्ली पुलिस ने 3 आतंकियों को किया गिरफ्तार, लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल को थे मारने वाले!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.