8 राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, दक्षिण में दितवाह तूफान का कहर
Weather Update: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही। मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी जारी की है। दक्षिण भारत में दितवाह तूफान कमजोर पड़ा है, लेकिन तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है।
- Written By: रंजन कुमार
दिल्ली शहर में छाया कोहरा।
Today Weather Update: इस समय उत्तर भारत कड़ाके की सर्दी की चपेट में हैं। दक्षिण भारत में दितवाह चक्रवाती तूफान कहर बरपा रहा। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी जारी है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 08 राज्यों में बुधवार यानी 3 दिसंबर को शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
IMD ने बताया कि इन राज्यों के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र हरियाणा पंजाब समेत कई राज्यों में शीतलहर देखने को मिल सकती है। दक्षिण भारत के कई राज्यों में चक्रवात दितवाह का कहर देखने को मिल रहा। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश समेत कई राज्यों में आज बारिश की संभावना है।
दिल्ली में कैसा मौसम?
आईएमडी के अनुसार, राष्टीय राजधानी दिल्ली में आज सर्दी का सितम देखने को मिलेगा। पहले से राजधानी प्रदूषण की मार झेल रही। इस बीच मौसम विभाग ने बताया कि अधिकांश इलाकों में कोहरा देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी करते हुए बताया कि 3 दिसंबर को शीत लहर चलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Delhi News: दिल्ली HC के ट्रेनी अधिवक्ता ने की आत्महत्या, 5-स्टार होटल की 15वीं मंजिल से लगाई छलांग
महिला विरोधी राजनीति और वामपंथियों के पाखंड के खिलाफ ABVP का हल्लाबोल, इंडी गठबंधन का फूंका पुतला
झंडा जलाने के मामले में अपर्णा यादव के खिलाफ शिकायत दर्ज, सपा ने बताया छवि बिगाड़ने की साजिश
UP News: प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार, पीएम नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण
यूपी के मौसम का हाल
उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा। सुबह और शाम को ठंड का ज्यादा एहसास हो रहा। आईएमडी ने बताया कि बुधवार से कई जिलों में तापमान में तेजी से कमी देखने को मिलेगी। इस दिन कानपुर, आगरा, इटावा, टुंडला, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी में शीतलहर चल सकती है। पूर्वी यूपी के जिलों में भी यही स्थिति देखने को मिल सकती है।
बिहार का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज कड़ाके की ठंड रहेगी। दिसंबर की शुरुआत के साथ तापमान में कमी देखने को मिल रही। विभाग ने पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, कटिहार में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: शीतलहर की जद में उत्तर भारत, दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक ठंड का कहर, तमिलनाडु में स्कूल-कॉलेज बंद
दक्षिण भारत में दितवाह का असर
चक्रवात दितवाह कमजोर पड़ गया है। वैसे, इसके असर से तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तिरुवल्लूर, चेनई, कांचीपुरम और चेंगलपट्टू जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गहरे दबाव में क्षेत्र में बदला दितवाह पश्चिम-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के आसपास और उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर तीन किमी प्रति घंटे की गति से दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ा है। यह तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों से 25 किमी दूर है। संभावना है कि धीरे-धीरे उत्तर तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों की ओर बढ़ेगा। पुडुचेरी में भारी बारिश की चेतावनी के कारण सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल और निजी स्कूल आज बंद रहेंगे। शिक्षा मंत्री ए. नामचिवायम ने यह जानकारी दी है।
