- Hindi News »
- India »
- Baba Siddique Murder Case Crime Branch Investigating Know Shooter Connection States
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में क्राइम ब्रांच कर रही मामले की जांच, जानें किन राज्यों से था शूटरों का कनेक्शन
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में जांच तेजी से शुरू हो गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की करीब 15 टीमों का गठन किया है। इस हत्या की जांच कई राज्यों में ये टीमें कर रही हैं। मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इस मामले में दो शूटरों को पकड़ा गया था जो कि उत्तर प्रदेश से आए थे। वहीं तीसरा शूटर हरियाणा राज्य से था।
- Written By: प्रीति शर्मा

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या
मुंबई: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड मामले में जांच तेजी से शुरू हो गई है। इस मामले में क्राइम ब्रांच की करीब 15 टीमों का गठन किया है। इस हत्या की जांच कई राज्यों में ये टीमें कर रही हैं। मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद इस मामले में दो शूटरों को पकड़ा गया था जो कि उत्तर प्रदेश से आए थे। वहीं तीसरा शूटर हरियाणा राज्य से था। इसके अलावा जांच टीम मध्य प्रदेश से भी सबूतों को इकट्ठा कर रही है। बता दें कि इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्य का भी कनेक्शन बताया जा रहा है।
मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम फिलहाल जांच में जुटी हुई है। इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन जांच जारी है। बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में पुलिस ने दो शूटरों गुरमेल बलजीत सिंह और धर्मराज राजेश कश्यप को पकड़ लिया है। उसे पूछताछ करने पर सामने आया कि बलजीत सिंह हरियाणा का रहने वाला है तो वहीं दूसरे आरोपी धर्मराज ने खुद को नाबालिग बताया है, वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
आरोपी धर्मराज कश्यप निकला बालिग
हत्या के मामले आरोपी धर्मराज कश्यप ने कोर्ट में खुद को नाबालिग होने का दावा पेश किया था। जिसके बाद कोर्ट ने आरोपी के बोन ओसिफिकेशन टेस्ट का आदेश दिया था। इस टेस्ट में शरीर की कुछ हड्डियों का एक्सरे किया जाता है जिससे व्यक्ति की उम्र का पता लगाया जा सके। इस टेस्ट की पुष्टि होने के बाद सामने आया कि आरोपी बालिग है। बता दें कि धर्मराज उत्तर प्रदेश के कैसरगंज के गंडारा गांव का रहने वाला है। वह सामान्य परिवार से है और मजदूरी करने मुंबई आया था।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ मिर्च और लहसुन से 5 मिनटों में तैयार करें चटपटा महाराष्ट्रीयन ठेचा, ये रेसिपी बढ़ा देगी खाने का जायका
Gudi Padwa 2026: मराठी लुक में चार चांद लगा देंगी ये खूबसूरत नथ! गुड़ी पड़वा के लिए चुनें ये लेटेस्ट डिजाइन्स
संशोधन समाज के लिए उपयोगी होना चाहिए: प्राचार्य डॉ. राजाभाऊ मुनघाटे
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस: 27 आरोपियों पर MCOCA के तहत आरोप तय, अब खुलेगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कच्चा चिट्ठा?
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक, उम्मीदवारों पर लग सकती है मुहर
मुंबई पुलिस इस मामले में हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस से संपर्क में है। जांच में सामने आया कि गुरमेल बलजीत हरियाणा के कैथल का रहने वाला है। इस मामले में गुजरात पुलिस भी जांच में जुटी हुई है।
बाबा सिद्दीकी कांग्रेस के पुराने नेता हैं और इस साल फरवरी में कांग्रेस से अलग हो गए और अजीत पवार की एनसीपी में शामिल हो गए थे। बताया जा रहा है कि उन्हें करीब 15 दिन पहले ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। उसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बीते शनिवार 12 अक्टूबर को उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर हमलावरों ने उन पर गोलियां चलाई। जिसकी वजह से उनकी मृत्यु हो गई।
Baba siddique murder case crime branch investigating know shooter connection states
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 4 April: शनिवार को चमकने वाली है इन 3 राशियों की किस्मत, कुंभ और मेष को मिलेगी खुशखबरी!
Apr 04, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में पंजाब किंग्स ने चेपॉक का किला किया ध्वस्त, चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से रौंदा
Apr 03, 2026 | 11:25 PM‘जाइए सजना’ पर तबला कवर ने मचाई धूम, 40 लाख से ज्यादा लोग हुए दीवाने
Apr 03, 2026 | 10:44 PMडायबिटीज के लिए ही नहीं, जामुन में हैं कई औषधीय गुण
Apr 03, 2026 | 10:37 PMमस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PMकैसे करें बॉडी को डिटॉक्स? यहां जानिए आयुर्वेद के 6 असरदार उपाय, हफ़्ते भर में नज़र आएगा फ़र्क
Apr 03, 2026 | 10:26 PMAAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PMवीडियो गैलरी

दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM














