Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बाबा रामदेव और पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, अदालत ने क्‍लोज किया केस

Swami Ramdev: योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) द्वारा दायर याचिका को खत्म कर दिया है।

  • Written By: प्रतीक पांडेय
Updated On: Aug 14, 2025 | 08:43 AM

बाबा रामदेव और पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फोटो- सोशल मीडिया

Follow Us
Close
Follow Us:

Swami Ramdev IMA Case Update: बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को आईएमए मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से दायर की गई उस याचिका को खत्म कर दिया है, जिसमें एलोपैथी पर टिप्पणी और भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी।

जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस केवी विश्वनाथन की बेंच ने कहा कि इस मामले में पहले ही कई आदेश दिए जा चुके हैं और याचिका का उद्देश्य पूरा हो चुका है। बेंच ने साफ किया कि अब आगे विचार की जरूरत नहीं है और यदि भविष्य में किसी भी पक्ष को समस्या होती है, तो वे उच्च न्यायालय का रुख कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी याद दिलाया कि बीते साल 27 फरवरी को बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ कोर्ट की अवमानना का मामला शुरू हुआ था, जो अगस्त 2024 में बिना शर्त माफी मांगने के बाद खत्म कर दिया गया था।

IMA ने लगाया था आरोप

IMA ने आरोप लगाया था कि पतंजलि आयुर्वेद के भ्रामक विज्ञापनों से एलोपैथी और आधुनिक चिकित्सा प्रणाली की छवि को नुकसान पहुंच रहा है। याचिका में कहा गया था कि कंपनी टीवी और प्रिंट विज्ञापनों में एलोपैथी को बदनाम कर आयुर्वेद को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पहले कई सख्त टिप्पणियां भी की थीं।

सम्बंधित ख़बरें

केंद्र सरकार सबसे बड़ा मुकदमेबाज, आखिर मोदी सरकार पर क्यों भड़का सुप्रीम कोर्ट? ठोक दिया ₹25 हजार का जुर्माना

TMC को सुप्रीम कोर्ट का झटका! चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर सुनाई खरी-खरी; CJI बोले- सिर्फ बंगाल में ऐसा क्यों?

बंगाल चुनाव से पहले ‘फर्जी’ वोटरों की एंट्री का आरोप! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा फॉर्म-6 का मामला

शिवसेना चिह्न विवाद पर ‘तारीख पर तारीख’! सुप्रीम कोर्ट में 1 अप्रैल की सुनवाई टली, अब इस दिन होगी अंतिम बहस

डाबर च्यवनप्राश विवाद ने बढ़ाई थी मुश्किलें

इससे इतर, जुलाई 2025 में दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर च्यवनप्राश के खिलाफ पतंजलि द्वारा प्रसारित विज्ञापनों पर रोक लगा दी थी। न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा की पीठ ने इसे प्रथम दृष्टया अपमानजनक बताया था। अदालत ने पतंजलि को निर्देश दिया था कि प्रिंट विज्ञापनों से ‘40 जड़ी-बूटियों से बने साधारण च्यवनप्राश से क्यों संतुष्ट हों’ वाली पंक्ति हटाई जाए।

यह भी पढ़ें: भक्तों का प्रेमानंदजी महाराज से मिलने का सपना अब आसानी से हो सकेगा पूरा, जानें सारी डिटेल्स

राहत के साथ चेतावनी भी दी गई

सुप्रीम कोर्ट के ताजा आदेश से बाबा रामदेव और पतंजलि को फिलहाल कानूनी राहत मिली है, लेकिन विज्ञापन और प्रचार सामग्री को लेकर अदालतों का कड़ा रुख जारी है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह मामला आयुर्वेद और एलोपैथी के बीच लंबे समय से चल रही बहस का हिस्सा है, जहां कानूनी और नैतिक दोनों तरह की सीमाओं का पालन जरूरी है।

Baba ramdev and patanjali get big relief from supreme court court closes the case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 14, 2025 | 08:43 AM

Topics:  

  • Baba Ramdev
  • Patanjali
  • Supreme Court

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.