Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘नायडू ने राजनीतिक लाभ के लिए भगवान वेंकटेश्वर को भी नहीं बख्शा’, YSRCP नेता बी करुणाकर रेड्डी का गंभीर आरोप

YSRCP नेता बी करुणाकर रेड्डी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर राजनीतिक लाभ के लिए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को भी नहीं बख्शने का आरोप लगाया।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Mar 22, 2025 | 09:15 PM

बी करुणाकर रेड्डी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

अमरावतीः युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) नेता एवं तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के पूर्व अध्यक्ष बी करुणाकर रेड्डी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू पर राजनीतिक लाभ के लिए भगवान वेंकटेश्वर स्वामी को भी नहीं बख्शने का आरोप लगाया। बी करुणाकर रेड्डी ने आरोप लगाया कि नायडू में ‘‘सच्ची भक्ति का अभाव है और वह धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग करते हैं।”

रेड्डी ने नायडू की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने भगवान के सामने झूठ बोला और स्वयं को एक भक्त बताने के बावजूद सनातन धर्म (हिंदू धर्म) को कमजोर किया। उन्होंने नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण पर ‘‘विपक्ष में रहते हुए श्रीवाणी ट्रस्ट पर भ्रष्ट होने का गलत आरोप लगाया।”

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘श्रीवाणी ट्रस्ट को तेदेपा सरकार के तहत शुरू किया गया था और यह वाईएसआरसीपी के तहत फूला-फला और देश भर में 3,600 मंदिरों को वित्त पोषित किया। एक सतर्कता जांच में कोई अनियमितता नहीं पायी गई, फिर भी नायडू ने एक पाखंडी कदम के तहत मंदिर निर्माण के लिए एक और ट्रस्ट जोड़ते हुए ट्रस्ट को जारी रखने की योजना बनाई है।” वाईएसआरसीपी नेता रेड्डी ने नायडू द्वारा भगवान वेंकटेश्वर स्वामी की अराकू कॉफी से कथित तुलना की निंदा की और तिरुमाला के जल संकट का 90 दिनों में समाधान करने के उनके दावे को चुनौती दी।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली में मस्जिद के पास चला बुलडोजर…तो पाकिस्तान को लगी मिर्ची, बोला- खतरे में मुस्लिम इमारतें

‘पहले गोली मारो, फिर सवाल पूछो…’, ट्रंप की धमकी पर भड़का डेनमार्क, सैनिकों को दे दिया बड़ा आदेश

दिल्ली में बिन मौसम बरसात…प्रचंड ठंड के बीच अचानक बदला मौसम, स्वेटर के साथ निकला छाता

पिछले 6 महीने में 145 लोग जिंदा जले…अब जागी मोदी सरकार, गडकरी बोले- माफी या अनदेखी मूड में नहीं

रेड्डी ने श्यामला राव को तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) का कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने के लिए नायडू की आलोचना की और कहा कि मुख्यमंत्री ने तिरुपति लड्डू प्रसादम पर राव के निष्कर्षों का खंडन किया है। रेड्डी के अनुसार, अन्नदानम (श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त भोजन) और मंदिर के काम में गैर-हिंदुओं पर प्रतिबंध वाईएस राजशेखर रेड्डी के शासनकाल में लागू किए गए थे, नायडू के शासनकाल में नहीं।

देश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

उन्होंने आरोप लगाया कि तेदेपा ने तिरुमला में ओबेरॉय और देवलोक होटल परियोजनाओं को मंजूरी दी, लेकिन पुरोहितों के विरोध के बाद वाईएसआरसीपी पर दोष मढ़ दिया। इसके अलावा, उन्होंने टीटीडी पर “वाईएसआरसीपी-समर्थक दुकानदारों को डराने” का आरोप लगाया और नायडू द्वारा मंदिर में आम श्रद्धालुओं की तुलना में वीआईपी को प्राथमिकता दिए जाने की निंदा की।

B karunakar reddy attacked chandrababu naidu

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 22, 2025 | 09:15 PM

Topics:  

  • Andhra Pradesh News
  • Chandra Babu Naidu
  • Latest News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.