- Hindi News »
- India »
- Ayodhya Ram Mandir Entry Closed In Ayodhya Traffic Advisory Issued
’20 जनवरी से अयोध्या में प्रवेश बंद, बॉर्डर सील…’, ट्रैफिक एडवायजरी हुई जारी
- Written By: किर्तेश ढोबले

अयोध्या: अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) होनेवाली है। राम मंदिर उद्घाटन की तैयारियां आखिर दौर में हैं। इसके लिए और सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम भी किए गए हैं। इसी क्रम में अयोध्या के बॉर्डर को सील कर दिया गया है और शहर में एंट्री बंद हो गई है। शहर में एटीएस के कमांडो समेत रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने मोर्चा संभाला है।
उल्लेखनीय है कि अयोध्या में 20 जनवरी की सुबह से ही वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। वहीं, शहर के अधिकारीयों ने होटल्स और धर्मशालाओं में रुके लोगों से घर जाने की अपील की हैं। इस भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वहीं, जिन लोगों को पास उपलब्ध कराए गए हैं सिर्फ वही लोग अयोध्या प्रवेश कर सकेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के राजघाट पर महायज्ञ के समापन पर भीषण आग, मची अफरा-तफरी, राहत बचाव कार्य जारी
अयोध्या में रामलला का तिलक करने आए सूर्यदेव…कुछ इस तरह मना श्रीराम जन्मोत्सव, देखें दिव्य VIDEO
रामलला का अद्भुत श्रृंगार! 12 बजते ही गूंजेगा ‘भये प्रगट कृपाला’, पहली बार पहनेंगे ये खास पीताम्बरी
अयोध्या में किस दिन मनेगी राम नवमी? यहां जानिए सबसे सटीक तिथि और अन्य जानकारी
भारी वाहनों का रूट बदला
कार्यक्रम को देखते हुए हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया है। लखनऊ से अयोध्या के रूट पर सबसे ज्यादा बैरिकेडिंग की गई है। कानपुर, लखनऊ और बाराबंकी जबकि गोंडा, बस्ती और गोरखपुर से आने वाले वाहनों को दूसरी जगहों से भेजा जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि अयोध्या से होकर जाने वाली रोडवेज बसों को 21 और 22 जनवरी को किसी अन्य रूट से भेजा जाएगा। राम मंदिर उद्घाटन के मद्देनजर सुरक्षा को देखते हुए बसों की अयोध्या में एंट्री नहीं होगी। वहीं, 22 जनवरी को कोई भी ट्रेन अयोध्या धाम जंक्शन पर नहीं रुकेगी। साथ ही बिना निमंत्रण के कोई भी बाहरी व्यक्ति राम नगरी में प्रवेश नहीं कर सकेगा। यही नहीं स्थानीय लोगों को भी पास जारी किए गए हैं।
सुरक्षा को लेकर क्या बोले अयोध्या जोन के आईजी?
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा, “हम सभी तैयारियां कर रहे हैं। रिहर्सल भी की जा रही है। सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बना रहे हैं। ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी रखी जा रही है। मेहमानों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। हमने सभी लोगों से अपील की है कि 23 जनवरी के बाद दर्शन करने के लिए आए।”
Ayodhya ram mandir entry closed in ayodhya traffic advisory issued
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














