Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अयोध्या गैंगरेप केस: योगी सरकार का एक्शन, आरोपी सपा नेता के घर चलेगा बुलडोजर, होगा न्याय

अयोध्या के भदरसा में हुए गैंगरेप मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। इसके मुख्य आरोपी मोईद खान की जमीनों की अब पैमाइश हो रही है। किसी भी वक्त इस अवैध प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चल सकता है। मामले में आरोप है कि मोईद के साथियों ने पीड़ित परिवार को सुलह की धमकी भी दी। इसलिए उन तीनों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।

  • By राहुल गोस्वामी
Updated On: Aug 03, 2024 | 09:15 AM

(डिज़ाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

अयोध्या : उत्तर प्रदेश के राम लला की नगरी अयोध्या स्थित भदरसा में हुए गैंगरेप कांड में अब योगी सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। यहां नाबालिक के परिजनों को सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है, जिसके बाद सपा नेता व नगर पंचायत भदरसा के चेयरमैन मोहम्मद राशिद, सपा नेता जय सिंह राणा व एक अन्य के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। इसके साथ ही आरोपी सपा नेता मोईद खान की प्रॉपर्टी पर बुलडोजर चल सकता है। उसकी जमीनों की पैमाइश भी हो रही है।

ऐसा आरोप है कि देर रात 11 बजे जिला महिला अस्पताल जाकर इन लोगों ने पीड़ित परिवार को सुलह करने की धमकी दी थी। इस बाबत थाना पूराकलंदर के पिपरी भरतकुंड निवासी रामसेवकदास ने मामला दर्ज करवाया है। पीड़ित नाबालिग अस्पताल में भर्ती है। मुख्यमंत्री ने बीते शुक्रवार को पीड़ित बच्ची की मां से मिलने के बाद अधिकारियों को निर्देश दिया था कि बच्ची के स्वास्थ्य और उसकी सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंधन किए जाएं। CM योगी ने राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की सदस्य अनीता अग्रवाल को अयोध्या जिला महिला चिकित्सालय में दुष्कर्म पीड़िता से मुलाकात करने का निर्देश भी दिया था।

यहां पढ़ें-  DMK के मंत्री के बयान से बवाल, बोले- राम के वजूद का नहीं कोई सबूत, BJP का पलटवार

वहीं पीड़ित नाबालिग लड़की की मां द्वारा CM योगी आदित्यनाथ के साथ मुलाकात के बाद पूरा कलंदर थानाध्यक्ष रतन शर्मा और भदरसा चौकी इंचार्ज अखिलेश गुप्ता को सस्पेंड भी कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ त्वरित कारवाई न करने और मामला दर्ज करने में देरी पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा बीते 2 अगस्त को ही मुख्य आरोपी मोईद खान की संपत्तियों की भी जांच के आदेश दिए गए थे। राजस्व विभाग ने उनकी जमीन की पैमाईश शुरू कर दी है। आरोप है कि मोइद द्वारा तालाब और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया गया है।

जानकारी दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शुक्रवार को अयोध्या की सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची के परिजनों से अपने सरकारी आवास पर मुलाकात की थी और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने का उनको भरोसा भी दिया था। इस बाबत मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर पोस्ट कर कहा था की, ‘आज लखनऊ में जनपद अयोध्या के बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ। अमित सिंह चौहान के साथ आए अयोध्या की पीड़ित बच्ची के परिजनों से भेंट की।दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कार्रवाई होगी। बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।” इस पोस्ट में मुख्यमंत्री ने बच्ची के परिजनों से मुलाकात की एक तस्वीर भी साझा की थी।

आज लखनऊ में जनपद अयोध्या के बीकापुर विधान सभा क्षेत्र के मा. विधायक डॉ. अमित सिंह चौहान जी के साथ आए अयोध्या की पीड़ित बच्ची के परिजनों से भेंट की। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन पर कठोरतम कार्रवाई होगी। बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।… pic.twitter.com/vmYHsFWaYa — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 2, 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित बच्ची की मां को आश्वस्त किया था कि उन्हें न्याय दिलाने के लिए सरकार उनके साथ खड़ी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद पीड़िता की मां ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी बच्ची के साथ दरिंदगी करने वालों के लिए उन्होंने सरकार से फांसी की सजा की मांग की है, इस पर मुख्यमंत्री ने भी आश्वस्त किया कि बच्ची को हर कीमत पर न्याय दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।उन्होंने बताया था कि मुख्यमंत्री ने इस बात को लेकर भी आश्वस्त किया है कि आरोपी समाजवादी पार्टी (सपा) नेता मुईद खान की संपत्तियों की जांच कराई जाएगी और अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा।

यहां पढ़ें- पूजा खेडकर की मां मनोरमा को मिली राहत, कोर्ट ने पिस्तौल लेकर धमकी देने के मामले में दी जमानत

जानकारी दें कि अयोध्या पुलिस ने बीते 30 जुलाई को जिले के पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदरसा नगर में बेकरी संचालित करने वाले मुईद खान और उसके कर्मचारी राजू खान को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि मुईद और राजू खान ने दो महीने पहले नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और इस कृत्य को रिकॉर्ड भी किया था। यह दरिंदगी से भरी घटना तब प्रकाश में आई जब हाल ही में मेडिकल जांच में पीड़िता के गर्भवती होने का पता चला। यह दावा किया जाने के बाद कि मुईद खान सपा का सदस्य है, मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है।

Ayodhya gangrape case yogi government in action bulldozer on accused sp leader fir against his three friends

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 03, 2024 | 09:15 AM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Samajwadi Party
  • Yogi Adityanath

सम्बंधित ख़बरें

1

‘अभी तो बैठे-बैठे खा रहे थे…’, BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर अखिलेश यादव का तंज; मची खलबली!

2

कोडीन कफ सिरप कांड में योगी का बड़ा एक्शन, ड्रग इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, कारण कर देगा आपको हैरान

3

‘मुझे बेइज्जत कर के लोकसभा से निकाला’, बृज भूषण शरण सिंह ने भरी तगड़ी हुंकार, बोले- जिंदा रहा तो…

4

BJP ने करवाया था पुलवामा आतंकी हमला? इस दिग्गज नेता के दावे ने फैलाई सनसनी, दिए चौंकाने वाले उदाहरण

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.